Spread the love

हरिद्वार की हर की पैड़ी पर अलग-अलग राज्यों से आये मुल्तान समाज के लोगों ने मां गंगा से दूध की होली खेली।

Story Line :

 SHABD,Dehradun, August 3,

उत्तराखंड

:

हरिद्वार में मुल्तान समाज ने मां गंगा के संग खेली दूध की होली 

हरिद्वार की हर की पैड़ी पर अलग-अलग राज्यों से आये मुल्तान समाज के लोगों ने मां गंगा से दूध की होली खेली। इस दौरान हरकी पैड़ी पर मनोरम दृश्य दिखायी दिया। मान्यता है कि सन 1911 में पकिस्तान में रहने वाले व्यापारी भरत रूपचंद ने पैदल आकर हरिद्वार में मां गंगा में जोत प्रवाहित क़ी थी और गंगा मैया से आशीर्वाद लिया था। तब से लगातार मुल्तान समाज के लोग हर वर्ष यहां पहुंच कर मां गंगा के साथ दूध की होली खेलते हैं। वहीं, दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा भी मुल्तान जोत में शामिल होने हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने कहा कि 115 वर्ष पुरानी मुल्तान जोत महोत्सव का बड़ा ही ऐतिहासिक महत्व है। अखिल भारतीय मुल्तान संगठन के अध्यक्ष डा. महेंद्र नागपाल ने कहा कि देशभर से लोग बड़ी आस्था के साथ यहां पर आये और मां गंगा के साथ दूध की होली खेली। उन्होंने कहा कि दिन में दूध की होली के बाद रात में दीवाली मनायी जायेगी।

:


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *