रक्षाबंधन के लिए डाकघरों में वाटर प्रूफ राखी लिफाफा पहुंचे
रक्षाबंधन के लिए डाकघरों में वाटर प्रूफ राखी लिफाफा पहुंचे . भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व पर डाक विभाग ने इस वर्ष भी वाटर प्रूफ अृमत बंधन राखी लिफाफे की बिक्री शुरू कर दी है। आकांक्षी जिला कोरबा के डाकघरों के लिए इस वर्ष ढाई हजार राखी लिफादे दिये गये है। प्रधान डाकघर की कार्यवाहक डाकपाल पुष्पा शर्मा ने बताया कि इस वर्ष भी डाक घरों में वाटर प्रूफ राखी लिफाफे बिक्री किये जा रहे है, जिसकी कीमत 10 रूपये है। राखी को समय पर पहुंचाने के लिए डाकघर के बाहर विशेष रूप से पीले रंग की डाक पेटी लगायी गयी है। जिसके जरिये बहने अपने भाईयों के लिए राखी भेज सकती है और इन पेटियों से मिलने वाली राखियों को डाकियों द्वारा समय पर पहुंचाने की प्राथमिकता तय की गयी है। बाईट।। सुषमा शर्मा, कार्यवाहक डाकपाल, प्रधान डाकघर कोरबा
प्रधान डाकघर कोरबा में राखी लिफाफा लेने पहुंची सुनीता प्रसाद और मोहन कुमार पटेल ने डाक विभाग की इस सेवा की सराहना की। उन्होने बताया कि डाक विभाग द्वारा रक्षा बंधन के लिए बेचे जा रहे विशेष राखी लिफाफे वाटर प्रूफ होने के कारण राखियां ना केवल सुरक्षित रहती है, बल्कि इन राखी लिफाफों को डाक विभाग प्रमुखता के साथ भाईयों के पते पर समय से पहुंचाया जाता है। बाईट।। सुनीता प्रसाद बाईट।। मोहन कुमार पटेल
गौरतलब है कि हर वर्ष डाक विभाग रक्षाबंधन पर्व पर बहनों के लिए कुछ नया करने का प्रयास किया जाता है। इस साल बहनों को अपने भाइयों के लिए राखी भेजने के लिए पोस्ट ऑफिस के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। पोस्ट मैन इन लिफाफों को घर-घर जाकर बेचेंगे और वापस घरों से ही प्राप्त करेंगे। इससे भाईयों को राखी भेजने वाली बहनों को काफी सुविधांए मिलेगी। कोरबा से विजय कुमार की रिपोर्ट।
