Spread the love

देश भर में आकाशवाणी और दूरदर्शन केंद्रों का आधुनिकीकरण जारी

सरकार ने सभी राज्यों में आकाशवाणी और दूरदर्शन केंद्रों (डीडीके) के आधुनिकीकरण और विस्तार के लिए कई कदम उठाए हैं।

केंद्रीय क्षेत्र योजना, प्रसारण आधारभूत संरचना और नेटवर्क विकास (बीआईएनडी) के तहत इन केंद्रों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। इसमें सार्वजनिक प्रसारण को मज़बूत करने के लिए बिहार सहित पूरे देश में बड़े बदलाव शामिल हैं।

2021-26 की अवधि के लिए इस योजना को कुल 2,539.61 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ अनुमोदित किया गया है।

इस योजना का मुख्य मकसद है:

● प्रसारण उपकरणों का डिजिटलीकरण और आधुनिकीकरण

● पुराने उपकरणों में बदलाव

● स्टूडियो और ट्रांसमीटर आधारित आधारभूत संरचना का आधुनिकीकरण

● नई तकनीकों और डिजिटल वर्कफ़्लो का परिचय

सरकार ने बिहार में प्रसारण संबंधी आधारभूत संरचना के आधुनिकीकरण के लिए कई परियोजनाओं को मंज़ूरी दी है। इसमें आकाशवाणी केंद्रों के आधुनिकीकरण के लिए 64.56 करोड़ रुपये और दूरदर्शन केंद्रों के आधुनिकीकरण के लिए 4.31 करोड़ रुपये शामिल हैं।

यह जानकारी सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में राज्यमंत्री तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने आज लोकसभा में दी।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *