कोटद्वार की शिक्षिका कविता बिष्ट रावत एवं रश्मि उनियाल को मिला देवभूमि राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार – 2025
देवभूमि राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार – 2025 का आयोजन 5 जुलाई को इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), देहरादून में भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस समारोह में शिक्षा, स्वास्थ्य, नवाचार व जनकल्याण के क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया।
कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल से दो शिक्षिकाओं श्रीमती कविता बिष्ट रावत, सहायक अध्यापक विज्ञान, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, कण्वघाटी को इंस्पिरेशनल इनोवेटर इन टीचिंग एवं श्रीमती रश्मि उनियाल, सहायक अध्यापक विज्ञान, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ग्रस्टनगंज को इनोवेटिव साइंस टीचर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके प्रेरणादायक योगदान को सराहा गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, वन एवं उच्च शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड सरकार माननीय श्री सुबोध उनियाल थे एवं️ ई.एन. के. यादव, अध्यक्ष, IEI उत्तराखंड स्टेट सेंटर, श्री एच.के. उप्रेती, प्रोफेसर (डॉ० ) सतेंद्र मित्तल, कुलपति, पतंजलि विश्वविद्यालय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
इस भव्य आयोजन का संचालन ISRHE ट्रस्ट द्वारा किया गया, जिसमें डॉ० अतुल शर्मा (संस्थापक) और डॉ० रेशु गुप्ता (सचिव) की सक्रिय भूमिका रही।
