Spread the love

कार्यालय जिला सूचना अधिकारी, पौड़ी गढ़वाल।

सूचना/पौड़ी/ 11 जून, 2025:

पौधरोपण व स्वच्छता अभियान के साथ ग्रामीणों को किया गया जागरूक

जल संरक्षण और संवर्धन को लेकर सारा परियोजना के तहत ग्राम पंचायत गाड़का महरगांव में बुधवार को जल उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी ने जल की महत्ता बताते हुये ग्रामीणों से जल स्रोतों के संरक्षण और वर्षा जल के संचयन की अपील की।

विधायक ने कहा कि लगातार घटते भूमिगत जलस्तर और गर्मी के दिनों में बढ़ती पेयजल किल्लत को देखते हुए जल प्रबंधन समय की आवश्यकता बन चुका है। उन्होंने कहा कि यदि अभी से प्रयास नहीं किये गये तो भविष्य में जल संकट और भयावह रूप ले सकता है। कहा कि जल का दुरुपयोग न करें और अपने क्षेत्र में जल संरक्षण गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
जल उत्सव के दौरान वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। खंड विकास अधिकारी पौड़ी सौरभ हांडा ने ग्रामीणों से अपील की कि वे वर्षा जल का अधिक से अधिक संचयन करें, जिससे गर्मियों में जल संकट से बचा जा सके। उन्होंने जलागम विकास योजनाओं को भी प्रभावी तरीके से लागू करने की बात कही।

इस अवसर पर पूर्व ग्राम प्रधान राखी देवी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुलदीप रावत, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य पैडुल दिनेश सिंह नेगी व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *