इस ख़ास तकनीक से बंजर इलाकों में में भारी मात्रा में पौधे उगाये जा सकते हैं, इससे पैदावार भी काफी ज्यादा होगी
हाइड्रोपोनिक्स: बिना मिट्टी और बेहद कम पानी से पेड़-पौधे उगाने की इस तकनीक को हाइड्रोपोनिक्स कहते हैं. इस तकनीक में पेड़ पौधों को एक पाइप के जरिए वो सभी पोषक तत्व दिए जाते हैं जोकि उन्हें मिट्टी के जरिए मिलते हैं. इस तकनीक की ख़ास बात यह है कि इससे सामान्य की तुलना में पैदावार ज्यादा होती है और पेड़ पौधों का विकास भी बेहतर तरीके से होता है.

ये है तकनीक: इसमें प्लास्टिक की एक पाइप में छेद करके पौधों को लगाया जाता है. साथ ही इससे एक मोटर कनेक्ट कर दी जाती है जिससे एक निस्चिर मात्रा में पौधे को पानी मिलता रहता है और उसका विकास होता रहता है. इससे कम क्षेत्रफल में ज्यादा पौधों को लगाया जा सकता है.
