स्टूडेंट्स फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडिया (एसएफ़आई) और सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस ( सीटू) ने कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए भीषण आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हुए एस एफ आई कार्यालय चावला चौक से डी एल रोड चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया ।
आज दिनांक 24 अप्रैल 025 को कैंडल मार्च निकाल कर विरोध किया , एस एफ आई राज्य सचिव हिमांशु चौहान ने बताया कि पहलगाम में 28 निर्दोष लोगों की जान चली गई। हम पीड़ितों के शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, इस जघन्य अपराध के अपराधियों को तुरंत पकड़ा जाना चाहिए और उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए। चूंकि पुलिस और सुरक्षा बल केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र में आते हैं, इसलिए इस तरह के हमले को रोकने में विफल रहने के लिए केंद्र सरकार को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। वर्तमान स्थिति में, यह आवश्यक है कि इस कायरतापूर्ण कृत्य के लिए जिम्मेदार लोगों को पकड़ा जाए और उन्हें दंडित किया जाए।
सीटू जिला महामंत्री लेखराज ने कहा कि हम केंद्र सरकार से इस त्रासदी के हर पहलू की गहन जांच करने की मांग करते हैं, जिसमें घाटी में पर्यटक स्थलों पर सुरक्षा संबंधी ऐसी बड़ी चूक भी शामिल है।
इस दुख की घड़ी में सीटू भारत के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है। हम केंद्र सरकार से आतंकवाद से ग्रसित क्षेत्र में पर्यटकों और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सख्त कार्रवाई की भी मांग करते हैं। उन्होंने इस आतंकी घटना को सांप्रदायिक रंग देने का भी विरोध किया है उन्होंने देश की एकता अखंडता की रक्षा के लिए लोगों को आगे आने का आह्वान किया ।
इस अवसर एस एफ आई से शैलेंद्र परमार, अंशिका, आशू नेगी, कृतिका मावल, हिमांशु नेगी, शैलेन्द्र नेगी, रिहान,मुकुल,रमन ,अनूप सिंह , अनामिका सीटू से संबद्ध बस्ती बचाओ आंदोलन से नरेंद्र सिंह , किरण यादव , सोनू कुमार , अम्बेडकर युवक संघ के अध्यक्ष दिले राम रवि , कोषाध्यक्ष मनीष कुमार , भीम आर्मी के कपिल कुमार , दून ऑटो यूनियन के उपाध्यक्ष शेखर कपिल ,
सुधीर कुमार , मोहम्मद सादिक , तनवीर खान , यामीन सहित बड़ी संख्या में लोग कैंडल मार्च में शामिल हुए ।
जारीकर्ता
