Spread the love


सभी मीडियाकर्मियों से आवेदन जमा करने और पंजीकरण कराने का अंतिम आह्वान

मीडिया जगत की रुचि को ध्‍यान में रखकर, विश्व श्रव्‍य दृश्‍य और मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्‍स) 2025 के लिए मीडिया के प्रतिनिधियों के लिए पंजीकरण तीन अंतिम दिनों – 21 अप्रैल ( सोमवार), 22 अप्रैल (मंगलवार) और 23 अप्रैल (बुधवार) को पुन: शुरू किया जा रहा है। यह मीडिया पेशेवरों, फ़ोटोग्राफ़रों और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स के लिए आवेदन करने और 1-4 मई, 2025 को मुंबई में होने वाले सबसे बहुप्रतीक्षित मीडिया और मनोरंजन (एमएंडई) कार्यक्रम का हिस्सा बनने का आखिरी मौका है। आपके द्वारा विज्ञापन वैश्विक मंच पर भारत की रचनात्मक अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

पंजीकरण लिंक: https://app.wavesindia.org/register/media.

यदि आप पहले दी गई समय-सीमा से चूक गए हैं तो यह आवेदन करने तथा मनोरंजन के भविष्य को आकार देने वाले उद्योग के पेशेवरों के साथ विशेष सत्रों, नेटवर्किंग अवसरों और आमने-सामने के सत्रों के लिए पंजीकरण करने का अंतिम मौका है।

कौन आवेदन कर सकता है?

  • पत्रकार (प्रिंट, टीवी, रेडियो)
  • फोटोग्राफर / कैमरापर्सन
  • स्वतंत्र मीडिया पेशेवर
  • डिजिटल सामग्री क्रिएटर

आवश्यक दस्तावेज:

  • सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र
  • पासपोर्ट आकार का फोटो
  • मीडिया से संबद्धता का प्रमाण
  • 10 कार्यों के नमूने (लिंक या स्क्रीनशॉट)
  • वीज़ा (अंतर्राष्ट्रीय आवेदकों के लिए)

पंजीकरण प्रारंभ होने की तिथि: 21 अप्रैल 2025

पंजीकरण समाप्‍त होने की अंतिम तिथि: 23 अप्रैल 2025 को रात्रि 11:59 बजे तक

अनुमोदित प्रतिनिधियों को ईमेल द्वारा सूचित किया जाएगा तथा वास्तविक समय अपडेट के लिए उन्हें आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा जाएगा।

कृपया हमें pibwaves.media[at]gmail[dot]com पर विषय: वेव्‍स मीडिया मान्यता प्रश्न के साथ संपर्क करें या हमारी हेल्पलाइन नंबर: 9643034368 पर संपर्क करें।

मीडिया के प्रतिनिधियों के लिए पंजीकरण नीति यहां देखें

वेव्‍स के साथ जुड़ने का आखिरी मौका मत चूकिए!

वेव्स के बारे में

भारत सरकार 1 से 4 मई, 2025 तक मुंबई, महाराष्ट्र में मीडिया और मनोरंजन (एम एंड ई) क्षेत्र के लिए प्रथम विश्व दृश्य-श्रव्य और मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स) का आयोजन करेगी।

चाहे आप इस क्षेत्र में पेशेवर, निवेशक, क्रिएटर या नवप्रवर्तक हों, शिखर सम्मेलन मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र से जुड़ने, सहयोग करने, नवप्रवर्तन करने और योगदान करने के लिए शानदार वैश्विक मंच प्रदान करता है।

वेव्स भारत की रचनात्मक शक्ति को बढ़ाने के लिए तैयार है, जो कंटेंट निर्माण, बौद्धिक संपदा और तकनीकी नवाचार के केंद्र के रूप में इसकी स्थिति को सुदृढ करेगा। इसमें प्रसारण, प्रिंट मीडिया, टेलीविजन, रेडियो, फिल्म, एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स, ध्वनि और संगीत, विज्ञापन, डिजिटल मीडिया, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, जनरेटिव एआई, ऑगमेंटेड रियलिटी (एआर), वर्चुअल रियलिटी (वीआर) और एक्सटेंडेड रियलिटी (एक्सआर) शामिल हैं।

क्या आपके कोई प्रश्न हैं? उत्तर यहां पाएं

पीआईबी टीम वेव्स की नवीनतम घोषणाओं की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

आइए, इसका भाग बनें! वेव्‍स के लिए अभी रजिस्टर करें


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *