Spread the love

कार्यालय जिला सूचना अधिकारी, पौड़ी गढ़वाल।

सूचना/पौड़ी/ 20 अप्रैल, 2025:

पीएम जन मन कार्यक्रम के अंतर्गत जिला प्रशासन  की सराहनीय पहल

केंद्र सरकार एवं उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित पीएम जन मन कार्यक्रम  के अंतर्गत जनपद पौड़ी गढ़वाल में बोक्सा जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों के मेधावी छात्रों को मुख्यधारा से जोड़ने हेतु एक महत्त्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा कोटद्वार क्षेत्र के बोक्सा जनजाति से संबंध रखने वाले मेधावी छात्र अनूप पुत्र बलवीर सिंह, निवासी शिवराजपुर का चयन किया गया। 19 अप्रैल 2025 को जिला परिवीक्षा अधिकारी अरविंद कुमार स्वयं उसके निवास स्थान पर पहुंचे और व्यक्तिगत रूप से काउंसलिंग की। काउंसलिंग के दौरान छात्र अनूप ने बताया कि उसने हाल ही में सीबीएसई बोर्ड से इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया है और उसकी रुचि कंप्यूटर व टेक्नोलॉजी में है। वह आगे बी.कॉम. की पढ़ाई करना चाहता है। जिला परिवीक्षा अधिकारी ने छात्र को बी.कॉम. के विविध करियर विकल्पों के साथ-साथ बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं और तकनीकी क्षेत्रों में अवसरों की जानकारी दी। उन्हें यह भी बताया गया कि वह शॉर्ट-टर्म कोर्स, डिजिटल कौशल व अन्य शैक्षिक अवसरों का लाभ उठाकर अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से वंचित जनजातियों के प्रतिभावान छात्र समाज की मुख्यधारा से जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकेंगे।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *