Spread the love

पर्यटन मंत्रालय ने देश में घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जनवरी 2020 में देखो अपना देश पहल की शुरुआत की थी। इस पहल के तहत वेबिनार, क्विज़, शपथ, सेमिनार, पर्यटन प्रचार कार्यक्रम, फैम टूर, रोड शो, वेबसाइट, सोशल मीडिया आदि विभिन्न गतिविधियों के द्वारा मंत्रालय भारत के पर्यटन स्थलों और उत्पादों को बढ़ावा देता है।

इस पहल के अंतर्गत मंत्रालय ने देश में सर्वाधिक पसंदीदा पर्यटक आकर्षणों की पहचान करने के लिए नागरिकों के साथ जुड़ने हेतु देखो अपना देश पीपुल्स च्वाइस पोल शुरू किया है।

पर्यटन मंत्रालय ने www.incredibleindia.gov.in का नया संस्करण लॉन्च किया है, जिसमें हितधारकों के सहयोग से विभिन्न टूर कार्यक्रमों, पैकेज टूर से संबंधित जानकारी प्रदान की जा रही है।

इस पहल के तहत विभिन्न स्थलों पर घरेलू पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होने से स्थानीय अर्थव्यवस्थाओं को बढ़ावा मिलने, रोजगार के अवसर पैदा होने तथा आतिथ्य सेवाओं को मदद मिलने की उम्मीद है, जिससे सतत पर्यटन विकास को बढ़ावा मिलेगा।

2020 से राज्यवार घरेलू पर्यटक यात्राओं (डीटीवी) का विवरण अनुलग्नक में है।

यह जानकारी केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी।

अनुलग्नक

राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के अनुसार घरेलू पर्यटकों की सूची (डीटीवी)

क्र. सं.राज्य/संघ राज्य क्षेत्रडीटीवी 2020डीटीवी 2021डीटीवी 2022डीटीवी 2023
1अंडमान एवंनिकोबार द्वीप समूह191207126238235061323189
2आंध्र प्रदेश7082859093277569192716721254706328
3अरुणाचलप्रदेश428711029152224371040601
4असम1266898140916183820037612720
5बिहार563802425011932533036481585701
6चंडीगढ़4179532288093027165365591
7छत्तीसगढ281022747474172363629126022069
8दादर नगर हवेली और दमन और दीव केंद्रशासित प्रदेश4023956612227996021004327
9दिल्ली*9583671106424772718620939414622
10गोवा3258715330808970119928175460
11गुजरात1946451724525210135811325178066579
12हरियाणा2114731202545021084962012162
13हिमाचलप्रदेश317071456322701507094415942118
14जम्मू एवंकश्मीर2519524113149201849933220679336
15झारखंड257470433836423828437935776102
16कर्नाटक7745333981333659182413203284120502
17केरल498897275376171886741421871641
18लक्षद्वीप3462135002284445796
19लद्दाख6743303023510137759369
20मध्यप्रदेश235196322555406735848781111946409
21महाराष्ट्र*3923459143569238111297624161359527
22मणिपुर496694937113951857701
23मेघालय247341544099370911371674
24मिजोरम3089087232218420209087
25नगालैंड10979239689743199720
26ओडिशा4622273374222178679099725184
27पुदुचेरी1114942125321317604802092076
28पंजाब16692197266404292608942535707600
29राजस्थान1511723921988734108328156179051925
30सिक्किम31640851166916255731321169
31तमिलनाडु140651241115336719218584846286011515
32तेलंगाना39997001320006206074842558447573
33त्रिपुरा127815177816235600366104
34उत्तर प्रदेश86122293109708435317913587478525688
35उत्तराखंड7005264194344755464255958140578
36पश्चिम बंगाल288417322432598484542195145669292
 कुल योग61021615767763298117310135392509627035

*अनुमानित डेटा

स्रोत: राज्य/संघ राज्य क्षेत्र पर्यटन विभाग


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *