Spread the love

विवाह पर्यटन

पर्यटन स्थलों और उत्पादों का विकास और संवर्धन, जिसमें विवाह पर्यटन भी शामिल है, संबंधित राज्य सरकार/केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन द्वारा किया जाता है। मंत्रालय विभिन्न पहलों के माध्यम से विवाह पर्यटन सहित देश के विभिन्न पर्यटन उत्पादों को बढ़ावा देकर राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के प्रयासों में सहयोग करता है।

पर्यटन मंत्रालय ने एक प्रचार अभियान “इंडिया सेज आई डू” शुरू किया है जिसका उद्देश्य वैश्विक मंच पर भारत को एक प्रमुख विवाह स्थल के रूप में प्रदर्शित करना है। इस अभियान का उद्देश्य डिजिटल मार्केटिंग, वेबसाइट, सोशल मीडिया अभियान, इंफ्लुएंसर, ऑफलाइन और ऑनलाइन सक्रियताओं का लाभ उठाना है।

पर्यटन मंत्रालय ने राजस्थान सरकार के पर्यटन विभाग और भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) के सहयोग से 5 मई 2024 को जयपुर में ग्रेट इंडिया ट्रैवल बाजार के साथ-साथ ‘वेड इन इंडिया’ एक्सपो का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में भारत और विदेश के वेडिंग प्लानर, राज्य सरकारें, मीडिया, अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू टूर ऑपरेटर और इवेंट मैनेजमेंट कंपनियां शामिल हुईं।

विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विवाहों का पंजीकरण स्थानीय प्रशासन द्वारा किया जाता है।

यह जानकारी केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *