Spread the love


100 पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को कर्तव्य पथ, नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड, 2025 देखने के लिए “विशेष अतिथि” के रूप में आमंत्रण

पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को विशेष सम्मान

पीएम विश्वकर्मा का उद्देश्य विश्वकर्माओं को कई लाभ प्रदान करना है, जो या तो स्वरोजगार कर रहे हैं या स्वयं का लघु-स्तरीय उद्यम स्थापित करना चाहते हैं। पीएम विश्वकर्मा योजना का शुभारंभ 17 सिंतबर, 2023 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र ने किया था। यह योजना 18 कौशल से संबंधित कारीगरों और शिल्पकारों को सहायता प्रदान करती है। अब तक, इस योजना के अंतर्गत 26.87 लाख लाभार्थियों का सफलतापूर्वक पंजीकरण किया गया है।

पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत लाभार्थियों को सशक्त और प्रोत्साहित करने के लिए, लाभार्थियों को रक्षा मंत्रालय द्वारा कर्तव्य पथ, नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड, 2025 देखने के लिए “विशेष अतिथि” के रूप में आमंत्रित किया गया है।

गणतंत्र दिवस समारोह में पीएम विश्वकर्मा के 100 लाभार्थी अपने जीवनसाथी के साथ शामिल हो रहे हैं। इनमें से 37 लाभार्थी महिलाएं हैं। ये लाभार्थी पूर्वोत्तर राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों सहित विभिन्न राज्यों के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से हैं। इनमें से कुछ आकांक्षी जिलों से संबंधित भी हैं।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *