Spread the love

पौड़ी। जिला प्रशासन ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर बनी सूची जारी कर दी है। इसके तहत जिले में ब्लाक प्रमुख के पदों पर आरक्षण को पहले की तरह यथावत रखा गया है। जबकि जिला पंचायत सदस्य की 22, क्षेत्र पंचायत सदस्य की 210 और ग्राम प्रधान की 611 सीटों को महिलाओं के लिए आरक्षित रखा गया है।जिला पंचायत राज अधिकारी एम जफर खान ने बताया कि ब्लाक प्रमुखों के पदों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। जिले में ब्लाक प्रमुखों के 15 पदों में से दो को अनुसूचित जाति महिला, एक को अनुसूचित जाति, छह पदों को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। बाकी पद अनारक्षित है। वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन में जिला पंचायत सदस्य की 6 सीटें कम हो गई है। अब इनकी संख्या 42 रह गई है। चार अनुसूचित जाति महिला के लिए, एक को पिछड़ा वर्ग महिला के लिए, चार को अनुसूचित जाति के लिए, 17 सीटों को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार हुए परिसीमन के अधार पर पौड़ी जिले में दो ग्राम पंचायतें कम हो गई है। जिले की 1214 ग्राम पंचायत प्रधानों की सीटों में से एक अनुसूचित जन जाति महिला महिला के लिए, एक को अनुसूचित जन जाति के लिए, 123 अनुसूचित जन जाति महिला के लिए, 116 अनुसूचित जाति के लिए, 15 पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए, पांच पिछड़ा वर्ग के लिए एवं 472 महिला के आरक्षित की गई है। 482 सीटें अनारक्षित रखी गई है। क्षेत्र पंचायतों की 28 सीटें कम हो गई है। अब इनकी संख्या 401 रह गई है। इनमें 42 सीटें अनुसूचित जाति महिला के लिए, 37 अनुसूचित जाति के लिए, 6 सीटें अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए, 162 महिला के लिए और 210 सीटें अनारक्षित रखी गई हैं। उन्होंने बताया कि आरक्षण की अनंतिम सूची पर 8 और नौ जनवरी को आपत्तियां दर्ज की जाएंगी। जो ब्लाक, डीपीआरओ और जिलाधिकारी कार्यालय में दर्ज होंगी। 10 जनवरी को इनका निस्तारण किया जाएगा।

पौड़ी जिले में क्षेत्र पंचायत प्रमुख
पद पर आरक्षण की स्थित
अनुसूचित जाति महिला-जयहरीखाल, द्वारीखाल
अनुसूचित जाति-पाबौ
महिला-यमकेश्वर, नैनीडांडा, बीरोंखाल, रिखणीखाल, पौड़ी, कल्जीखाल
अनारक्षित-थलीसैण, पोखड़ा, खिर्सू, दुगड्डा, एकेश्वर, कोट

पौड़ी जिले में जिला पंचायत सदस्य की
सीटों पर आरक्षण की स्थिति
अनुसूचित जाति महिला-कर्तिया, उदयरामपुर, सतपुलीसैण, विलकोट,
अनसूचित जाति-चैधार, टकोली, पोखड़ा, कोटा
पिछड़ा वर्ग महिला-भैड़गांव
महिला-शिवपुर, भरनौ, गुमालगांव, पाटा, खंडूली, भादसी, अंदरोली, जयहरी, सुमाड़ी, टसीला, ल्याली, मजखोली असनेथ, नगर, डोभ श्रीकोट, कठूड़, बुंगा, लालपानी, टीला
अनारक्षित-जगदेई, कैन्यूर, बड़ेत, डांग एठांणा, मैठाणा, गठरी, लाछी देवलौ, नौड़ी, उमरोली, दुर्गापुर, कलूण, बाड़ाडांडा, सुलमोड़ी, कालौं, फतेहपुर तल्ला, धौलकंडी


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *