Spread the love


सीमावर्ती क्षेत्रों के 100 से अधिक युवाओं ने एनवाईकेएस युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में भाग लिया

प्रविष्टि तिथि: 19 JAN 2025 3:24PM by PIB Delhi

नेहरू युवा केंद्र संगठन (एनवाईकेएस) ने 15 से 19 जनवरी, 2025 तक राजघाट, नई दिल्ली में गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति (जीएसडीएस) में सीमा क्षेत्र युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस कार्यक्रम में पूरे भारत के विभिन्न सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं को एक साथ लाया गया। इसके माध्‍यम से उन्हें बातचीत करने, शिक्षण और एकता, शांति तथा सांस्कृतिक आदान-प्रदान के अनुभवों को साझा करने के लिए एक मंच प्रदान किया गया।

पांच दिवसीय कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय एकीकरण को बढ़ावा देना, युवा नेतृत्व को बढ़ावा देना और भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता के बारे में जागरूकता पैदा करना था। इसमें जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड के 100 से अधिक युवा प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक गतिविधियों, कार्यशालाओं, चर्चाओं और दिल्ली के महत्वपूर्ण स्थानों की यात्राएं शामिल थीं। इसमें राजघाट स्मारक भी शामिल था, जहां महात्मा गांधी की शांति और अहिंसा की विरासत पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एनटीआरआई की विशेष निदेशक डॉ. नूपुर तिवारी, साइबर सुरक्षा (गृह मंत्रालय) निदेशक डॉ. निशांत, राजघाट स्थित गांधी दर्शन के निदेशक डॉ. ज्वाला प्रसाद, एनवाईकेएस के निदेशक (प्रभारी) श्री प्रकाश वैद्य, एनवाईकेएस दिल्ली के राज्य निदेशक डॉ. लाल सिंह ने की।

कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं:

सांस्कृतिक आदान-प्रदान: प्रतिभागियों ने विभिन्न संस्कृतियों के प्रति आपसी समझ और सम्मान को बढ़ावा देने के लिए अपनी क्षेत्रीय परंपराओं, संगीत और नृत्य का प्रदर्शन किया।

कार्यशालाएं एवं सत्र: नेतृत्व विकास, नागरिक सहभागिता, तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में युवा सशक्तिकरण हेतु रणनीतियों पर जोर दिया गया।

राष्ट्रीय स्मारकों का भ्रमण: युवाओं ने भारत की विरासत के बारे में जानने के लिए राजघाट, कुतुब मीनार और राष्ट्रीय संग्रहालय जैसे प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया।

इंटरैक्टिव चर्चाएं: विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने राष्ट्रीय सुरक्षा, शासन में युवाओं की भागीदारी के महत्व और सीमावर्ती क्षेत्रों में सतत विकास पर सत्रों का नेतृत्व किया।

कार्यक्रम का समापन एनवाईकेएस के संयुक्त निदेशक कार्यक्रम श्री रुचित्र नारायण त्यागी और एनवाईकेएस दिल्ली के राज्य निदेशक डॉ. लाल सिंह द्वारा किया गया।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *