Spread the love

निकाय चुनाव को लेकर देहरादून में आज सिटीजन फोरम की ओर से मेयर पद के प्रत्याशियों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उनसे भविष्य की कार्ययोजना को लेकर चर्चा की गई। वहीं, सभी मेयर प्रत्याशियों ने अपनी प्राथमिकताएं भी गिनाईं।निकाय चुनाव को लेकर देहरादून में आज सिटीजन फोरम की ओर से मेयर पद के प्रत्याशियों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उनसे भविष्य की कार्ययोजना को लेकर चर्चा की गई। वहीं, सभी मेयर प्रत्याशियों ने अपनी प्राथमिकताएं भी गिनाईं।कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि स्मार्ट सिटी के पैसे से नया दून बसा सकते थे। हर साल ढाई लाख पेड़ लगाऊंगा। शहर में नशा बिक रहा, जिससे युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। नगर निगम में एक शिकायत पेटी रखी जाएगी। अंकिता भंडारी के केस पर कांग्रेस प्रत्याशी बोले, कि इसे लेकर लड़ाई जारी रहेगी। प्रयास रहेगा कि पॉलीथीन की एंट्री बैन हो। वहीं, आप प्रत्याशी रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि  ट्रांसजेंडर के लिए ट्रांस काम्प्लेक्स खोले जाएंगे। पर्यावरण समिति का घोटाला सामने आया है। मोहल्ला समिति में घोटाला हुआ है। दून को घाटालों से बचाना है। सौरभ थपालियाल ने कहा कि हर वार्ड में एक पार्क बनेगा। पैदल पथ बनाया जाएगा। साइकिल ट्रैक बनाएंगे। सामुदायिक केंद्र बनाएंगे। शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाएंगे। वहीं, स्ट्रीट लाइट, शौचालय आदि बनाएंगे। कूड़े के निस्तारण पर भी काम किया जाएगा। हमारी प्राथमिकता में नशे के खिलाफ कार्रवाई करवाना है। मलिन बस्ती नियमितिकरण मामले पर भी जल्द निर्णय होगा।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *