Spread the love

कोटद्वार में छाने लगा है फौजी देशभक्तों का रंग।

आज मालविया उद्यान कोटद्वार में आयोजित पूर्व सैनिकों द्वारा आयोजित जनसभा में कोटद्वार के जागरूक लोगों ने प्रतिभा किया,पहली बार इस जनसभा में अपनी इच्छा से आए आम नागरिक और पूर्व सैनिक ने यह एहसास करा दिया कि महेंद्र पाल सिंह रावत कोटद्वार मेयर चुनाव में राष्ट्रीय पार्टी को कड़ी टकर देने को तैयार हैं।

जनसभा में स्टार प्रचारक के तौर पर रिटायर्ड ब्रिगेडियर सर्वेश्वर दत्त डंगवाल थे,जिनकी दहाड़ ने पूर्व सैनिकों और जनसभा में उपस्थित श्रोताओं में नया जोश भर दिया।उन्होंने मेयर प्रत्याशी से वादा करवाया कि अगर वो जीतते हैं तो उनको अपने मैनिफेस्टो में खरा उतरना होगा,इससे पहले महेंद्र पाल रावत ने अपने भाषण मैं कोटद्वार की जनता को विश्वास दिलवाया कि अगर उनको कोटद्वार की जनता का आशीर्वाद मिला तो वो कोटद्वार के विकास को एक नई दिशा की और ले जाएंगे जो गरीब गुरबों और आखिरी पायदान पर खड़े आम जन का सहारा होगी और उनकी कार्यशैली आम जन के अधिकारों के लिए होगी,जिसमें वे जनता को टैक्स के भार से मुक्त करेंगे ,एक भय मुक्त समाज और कुशल खुशहाल शासन उनकी प्राथमिकताओं में होगा।

घर घर तक पहुंच रहा है ये संदेश मेयर पद पर देना है शिक्षित ईमानदार सामाजिक व्यक्तित्व।

कोटद्वार पूर्व सैनिक सुरेश गुसाईं ने बताया कि सभा मैं अनेक वक्ताओं ने संबोधन किया था, जिसमें फायर ब्रांड और ओजस्वी वक्ता प्रकाश कंडवाल, भूमि कानून आंदोलनकरी भी थे,जनसभा में अनेक पूर्व सैनिक एवं कोटद्वार के समस्त पूर्व सैनिक अर्धसैनिक मातृ शक्ति मौजूद थी।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *