Spread the love

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि दैनिक समाचार पत्रों के माध्यम से संज्ञान में आया है कि विकासखण्ड सल्ट के राजकीय इण्टर कालेज क्वैराला में छात्रछात्रायें टाट पटटी में बैठकर बोर्ड परीक्षायें दे रही है। उन्होंने बताया कि मामले तत्काल संज्ञान लेते हुए मुख्य शिक्षाधिकारी को निर्देश दिये गये है कि उक्त विद्यालय में तत्काल प्रभाव से फर्नीचर की व्यवस्था की जाय। इस सम्बन्ध में मुख्य शिक्ष़्ााधिकारी जगमोहन सोनी द्वारा अवगत कराया गया है कि राजकीय इण्टर कालेज क्वैराला में सम्बन्धित संस्थाध्यक्ष/विभाग के माध्यम से विद्यालय में छात्रछात्राओं के बैठने हेतु फर्नीचर की व्यवस्था कर दी गयी है। उन्होंने यह भी बताया कि बोर्ड परीक्षा जो आगामी शुक्रवार को होनी है उसमें छात्रछात्रायें उपलब्ध कराये गये फर्नीचर पर बैठकर परीक्षा देंगी। अल्मोड़ा 06 मार्च, 2019(सू0वि0) अपर जिलाधिकारी के0एस0 टोलिया ने बताया कि गृह मंत्रालय भारत सरकार एवं उत्तराखण्ड शासन के गृह अनुभाग से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जनपद स्थित व्यक्तिगत एवं व्यवसायिक शस्त्र लाइसेसों को एन0डी0ए0एल0 पोर्टल में दिनाॅंक 31 मार्च तक दर्ज किया जाना है। उन्होंने बताया कि उक्त तिथि तक दर्ज नहीं कराये जाने की स्थिति में सभी लाइसेंस अवैध माने जायेंगे। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं समस्त उपजिलाधिकारियों को अपनेअपने क्षेत्रान्तर्गत व्यापक प्रचारप्रसार करते हुए समस्त व्यक्तिगत एवं व्यवसायिक शस्त्र लाइसेंसधारियों से दिनाॅंक 31 मार्च से पूर्व शस्त्र लाइसेसों को पोर्टल पर दर्ज कराये जाने को कहा है। अल्मोड़ा 06 मार्च, 2019(सू0वि0) जिला कमाण्डेंड होमगार्ड्स अल्मोड़ा विवेक राय ने बताया कि आगामी 25 मार्च से जनपद अल्मोड़ा के शहरी प्लाटूनो में 35 पुरूष तथा ग्रामीण प्लाटूनो में रिक्त 168 पुरूष कुल 203 होमगार्ड्स स्वयंसेवको के पदो पर भर्ती आयोजित कि गयी है। उन्होंने बताया कि भर्ती हेतु सम्बन्धित विकासखण्डों के अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र माॅगे गये है। जिसमें आवेदन पत्र भरने की अन्तिम तिथि 16 मार्च, 2019 निर्धारित की गयी है। जिला कमाण्डेंड ने बताया कि 25 मार्च से अभ्यर्थियों की नापजोख/शारीरिक दक्षता परीक्षा आरम्भ होगी। इस पद हेतु जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है कि अधिक जानकारी होमगार्ड़स कार्यालय से प्राप्त कर सकते है। भर्ती कार्यक्रम स्थानीय स्टेडियम में किया जायेगा।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *