Spread the love

दिवाली की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएं

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने दिवाली की पूर्व संध्या पर अपने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, “दिवाली के पावन अवसर पर मैं भारत और विदेशों में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

दीपावाली खुशियों और उत्साह का त्यौहार है। यह त्यौहार अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। भारत और विदेशों में विभिन्न समुदाय इस त्यौहार को बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं। यह त्यौहार एक उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद भी जगाता है।

दीपावाली के पावन अवसर पर हमें अपने अंतःकरण को प्रकाशित करना चाहिए, प्रेम और करुणा के गुणों को अपनाना चाहिए तथा सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देना चाहिए। यह त्यौहार वंचितों और जरूरतमंदों की मदद करने और उनके साथ अपनी खुशियां साझा करने का भी अवसर है।

आइए, हम भारत की गौरवशाली विरासत पर गर्व करें। अच्छाई में विश्वास रखते हुए, आइए हम प्रदूषण मुक्त दीपावाली मनाएं और एक स्वस्थ, समृद्ध तथा जिम्मेदार समाज बनाने का संकल्प लें।”

राष्ट्रपति का संदेश देखने के लिए कृपया यहां क्लिक करें:-


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *