Spread the love


माननीय उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ विज्ञान भवन में आयोजित किए जाने वाले समारोह में मुख्य अतिथि होंगे

मंत्रालय ‘सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम विजेताओं’ की घोषणा करेगा

पर्यटन मंत्रालय 27 सितंबर को ‘पर्यटन और शांति’ थीम के साथ ‘विश्व पर्यटन दिवस-2024’ मनाएगा जिस दौरान विकास के साथ-साथ वैश्विक सद्भाव को भी काफी बढ़ावा देने में पर्यटन की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला जाएगा। यह समारोह नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित किया जाएगा। माननीय उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहेंगे।

इस अवसर पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री किंजरापु राममोहन नायडू, केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, पर्यटन राज्य मंत्री और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री श्री सुरेश गोपी की भी गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।  

इस कार्यक्रम में पर्यटन मंत्रालय की निम्नलिखित अनगिनत पहल को दर्शाया जाएगा:

  • पर्यटन मित्र
  • सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम विजेता
  • आतिथ्य शृंखलाओं के साथ उद्योग साझेदारी
  • पर्यटन और आतिथ्य को उद्योग का दर्जा – एक पुस्तिका
  • अतुल्य भारत कंटेंट हब

विश्व पर्यटन दिवस का इतिहासमहत्व और थीम:

सतत विकास और विशेष रूप से गरीबी उन्मूलन के लिए पर्यटन को प्रमुख माध्यम के रूप में इस्तेमाल करने के उद्देश्य से संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संघटन (यूएनडब्ल्यूटीआर) ने प्रत्येक वर्ष 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था। वर्ष 1980 में पहली बार विश्व पर्यटन दिवस मनाया गया था। यह तिथि 1970 में संगठन की विधाओं को स्वीकार करने की वर्षगांठ का प्रतीक है, जिसने पांच वर्ष बाद संयुक्त राष्ट्र पर्यटन की स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया। हर साल विश्व पर्यटन दिवस एक विशेष थीम के तहत मनाया जाता है। इस साल की थीम ‘पर्यटन और शांति’ है।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *