Spread the love


अभियान 2 से 31 अक्टूबर तक स्वच्छता में सुधार और लंबित मामलों के निपटान पर ध्यान केंद्रित करेगा

विभाग ने स्वच्छता को बढ़ावा देने और लंबित मामलों के निपटान के लिए 16 सितंबर से विशेष अभियान 4.0 के प्रारंभिक चरण की शुरुआत की। स्वच्छता को संस्थागत बनाने और सरकारी कार्यालयों में लंबित मामलों को कम करने के उद्देश्य को पूरा करने के लिए प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) के दिशा-निर्देशों के अनुसार विभाग 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक अभियान में भाग लेगा।

विशेष अभियान 3.0

विशेष अभियान 3.0 के दौरान कुल 303 आउटडोर अभियान चलाए गए। 8,867 फाइलों को छांटा गया और 104 ई-फाइलें बंद की गईं। स्क्रैप निपटान से 422135 रुपये का राजस्व अर्जित हुआ। लक्षित 82 लोक शिकायतों में से 82 और लक्षित 65 लोक शिकायत अपीलों में से 45 का निपटारा किया गया।

नवंबर 2023 से अगस्त 2024 के दौरान उपलब्धियां

इस अवधि के दौरान, मंत्रालय ने स्वच्छता के संस्थागतकरण और लंबित मामलों के निपटान की समान गति बनाए रखने का निरंतर प्रयास किया।

इस अवधि के दौरान महत्वपूर्ण उपलब्धियां इस प्रकार हैं:

  • स्क्रैप निपटान से 1.17 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
  • 22 भौतिक फाइलें हटा दी गईं।
  • 4 स्वच्छता अभियान चलाए गए।
  • 1630 जन शिकायतों और 90 अपीलों का निपटारा किया गया।
  • सांसदों से प्राप्त 36 संदर्भों का निपटारा किया गया।

विशेष अभियान 4.0 के नोडल अधिकारी ने 23 सितंबर को विभाग के सभी उप-नोडल अधिकारियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में अभियान के दौरान गतिविधियों की सावधानीपूर्वक निगरानी करने और इसके सफल संचालन को सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान 4.0 के लक्ष्यों पर चर्चा की गई और उन्हें अंतिम रूप दिया गया। विशेष अभियान 4.0 के हिस्से के रूप में पशुपालन और डेयरी विभाग की अद्यतन जानकारी और उपलब्धियाँ प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) के केंद्रीय निगरानी पोर्टल यानी https://scdpm.nic.in/SpecialCampaign4 पर उपलब्ध रहेंगी। इसे सार्वजनिक सूचना और जागरूकता के हित में विभाग के सोशल मीडिया हैंडल (@Dept_of_AHD on x.com हैशटैग #specialCampaign4 के तहत) के माध्यम से भी संप्रेषित किया जाएगा।


****


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *