Spread the love

नैनीताल और अल्मोड़ा में डीएम रहते स्कूलों को स्मार्ट बनाने का प्रयोग कर चुके डीएम सविन बंसल ने अब यही पहल देहरादून में शुरू कर दी है। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। निर्देश दिए कि कोई भी बच्चा किसी भी स्कूल में जमीन पर बैठकर पढ़ता हुआ नहीं दिखे। चॉक वाले ब्लैक बोर्ड की जगह डिजिटल स्क्रीन अनिवार्य होगी। प्रत्येक कक्षा कक्ष में कम से कम 2 एलईडी बल्ब लगे होंगे।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप रावत एवं समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों को स्मार्ट बनाने की दिशा में प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को स्कूलों में फर्नीचर उपलब्ध कराने के साथ ही सभी स्कूलों में टीवी लगाने, कक्षाओं में व्हाइट बोर्ड लगाने, कक्षा एक से पांच तक के छोटे बच्चों के लिए झूले लगाने, कक्षाओं को स्मार्ट बनाते हुए सौंदर्यीकरण और आकर्षक पेंटिंग किए जाने आदि के प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।स्कूलों को स्मार्ट बनाने के लिए जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग के साथ ही समीक्षा बैठक


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *