Spread the love

क‍ृषि एवं किसान कल्यापण विभाग के सभी कार्यालय 17 सितम्ब र से 02 अक्तूवबर तक ‘स्वछभाव स्वसच्छयता-संस्कातर स्वसच्छंता’ विषय के साथ ‘स्वाच्छ‍ता ही सेवा’ अभियान 2024 का पालन करेंगे


इस अभियान में स्व च्छ’ता से संबंधित 400 से अधिक गतिविधियां प्रस्ताावित हैं

क‍ृषि तथा किसान कल्‍याण विभाग में 17 सितम्‍बर से 02 अक्‍तूबर तक ‘स्‍वभाव स्‍वच्‍छता-संस्‍कार स्‍वच्‍छता’ विषय के साथ ‘स्‍वच्‍छता ही सेवा’ अभियान 2024 (एसएचएस 2024) का पालन किया जायेगा और उसके बाद 02 अक्‍तूबर, 2024  को स्‍वच्‍छ भारत दिवस मनाया जाएगा।   

इस वर्ष स्‍वच्‍छता ही सेवा अभियान ‘समग्र समाज दृष्टिकोण’ की भावना के साथ चलाया जाएगा, जिसमें जनभागीदारी और सफाई को सभी के लिए काम पर जोर दिया जाएगा। श्रमदान तथा इसके पक्ष में अन्‍य प्रयासों के साथ-साथ, सफाई मित्र सुरक्षा शिविरों के आयोजन और स्‍वच्‍छता लक्षित इकाईयों के रूपांतरण पर विशेष रूप से जोर दिया जाएगा। नियमित रूप से सफाई न होने वाले और प्राय: उपेक्षित कचरा केन्‍द्रों तथा पर्यावरण, स्‍वास्‍थ्‍य के लिए खतरा उत्‍पन्‍न करने वाली ऐसी इकाईयों पर क‍ृषि तथा किसान कल्‍याण विभाग विशेष रूप से नजर रखेगा।

क‍ृषि तथा किसान कल्‍याण मंत्रालय का क‍ृषि तथा किसान कल्‍याण विभाग एसएचएस 2024 में सशक्‍त रूप से भाग लेगा। विभाग ने स्‍वच्‍छता से संबंधित 400 से ज्‍यादा गतिविधियां प्रस्‍तावित किएं हैं जिनमें देशभर में इसके सहायक, संबद्ध, स्‍वायत्‍त निकाय, सार्वजनिक क्षेत्रों के उपक्रमों और फील्‍ड ऑफिस संबद्ध रहेंगे। कार्यक्रमों में स्‍वच्‍छता में जनभागीदारी, सफाई मित्र सुरक्षा शिविर और पहचाने गए सीटीयू में कई पहल शामिल होंगे।

प्रमुख गतिविधियों में स्‍वच्‍छता संकल्‍प, घर-घर जाकर जागरूकता अभियान चलाने, एक पेड़ मां के नाम, मानव श्रृंखला का गठन, सामूहिक सफाई अभियान, स्‍वच्‍छता चौपाल और सफाई मित्रों के लिए शिविर शामिल हैं।

सफाई मित्र पर विशेष रूप से ध्‍यान रखते हुए सफाई मित्रों के बच्‍चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता और सफाई मित्रों के लिए क‍ृषि तथा किसान कल्‍याण विभाग द्वारा नई दिल्‍ली स्थित कृषि भवन में स्‍वास्‍थ्‍य जांच आयोजित की जाएगी।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *