Spread the love

राष्ट्रपति ने पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश, चंडीगढ़ के प्रशासक के रूप में श्री बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

2. राष्ट्रपति ने राज्यपालों के रूप में निम्नलिखित नियुक्तियाँ भी की हैं: –

  1. श्री हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
  2. श्री जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
  3. श्री ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
  4. श्री संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
  5. श्री रामेन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
  6. श्री सी एच विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
  7. तेलंगाना के अतिरिक्त प्रभार के साथ झारखंड के राज्यपाल श्री सी.पी. राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
  8. असम के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का राज्यपाल नियुक्त किया गया है तथा उन्हें संघ शासित प्रदेश, चंडीगढ़ का प्रशासक भी नियुक्त किया गया है।
  9. सिक्किम के राज्यपाल श्री लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है तथा उन्हें मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

3. उपरोक्त नियुक्तियां, कार्यालय का कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होंगी।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *