Spread the love

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय कल बजट पश्‍चात वेबिनार आयोजित करेगा, जिसमें महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास पर चर्चा होगी


केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री इस वेबिनार में उद्घाटन भाषण देंगी

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय कल (26.7.2024) बजट पश्‍चात वेबिनार आयोजित करेगा, जिसमें कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से की गई महत्वपूर्ण घोषणाओं पर चर्चा की जाएगी।

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी इस वेबिनार में महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास के प्रति मंत्रालय की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए उद्घाटन भाषण देंगी। वर्ष 2024-25 के लिए महिलाओं के कल्याण और सशक्तिकरण हेतु 3.3 लाख करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है। यह धनराशि कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास और क्रेच की व्यवस्था करने, महिलाओं की सुरक्षा और संरक्षा सुनिश्चित करने तथा कार्यस्थल पर महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के उपायों को लागू करने की दिशा में मंत्रालय के प्रयासों को और आगे बढ़ाएगी।

वेबिनार की शुरुआत महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सचिव श्री अनिल मलिक के आरंभिक संबोधन से होगी। वेबिनार में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों की अंतर्दृष्टि भी शामिल होगी, जो महिलाओं के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए सुविधाओं और नीतियों को बढ़ाने की दिशा में सर्वोत्तम प्रथाओं, नवोन्‍मेषी दृष्टिकोणों और प्रमुख चुनौतियों के बारे में अपने परिप्रेक्ष्‍य साझा करेंगे।

वेबिनार में संबंधित विभागों की भागीदारी सहित ब्लॉक स्तर तक के हितधारकों की व्यापक भागीदारी होने की संभावना है।

यह कार्यक्रम शास्त्री भवन, नई दिल्ली में पूर्वाह्न 11:00 बजे से आयोजित किया जाएगा और इसे https://webcast.gov.in/mwcd पर एक्‍सेस किया जा सकता है।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *