Spread the love

जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने आज मुख्य कोषागार कार्यालय पौड़ी में डबल लॉक का गहनता से अर्द्धवार्षिक निरीक्षण/सत्यापन किया।
उन्होने डबल लॉक में संरक्षित जनरल स्टाम्प, कोर्ट फी स्टाम्स, नकल स्टाम्प, विशेष चिपकाउ स्टाम्प, अधिवक्ता कल्याणकारी स्टाम्प, नोटरियल स्टाम्प, रेवन्यू टिकट सहित सील बंद दस्तावेज एवं सामाग्री का अवलोकन किया। उन्होने मुख्य कोषाधिकारी पौड़ी को निर्देशित किया कि जो भी अनावश्यक सामाग्री है, उसके सम्बन्ध में संबंधित विभागों से पत्राचार कर विनिष्ठीकरण की कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर मुख्य कोषाधिकारी पौड़ी लखेन्द्र गौंथियाल, लेखाकार अवधेष चन्द्र, नरेन्द्र नेगी, रोकड़िया(केशियर) पी.एस. नेगी, लेखा लिपिक नितिन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।


                                                   

Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *