Spread the love

स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

पिछले 24 घंटे में 80,834 नये मामले दर्ज किए गए, यह संख्या 71 दिनों के बाद सबसे कम

भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामले और घटकर 10,26,159

लगातार 31वें दिन बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या दैनिक नये मामलों की संख्या से ज्यादा

रिकवरी रेट बढ़कर 95.26 प्रतिशत हुआ

दैनिक पॉजिटिविटी रेट 4.25 प्रतिशत, लगातार 20वें दिन 10 प्रतिशत से कम

भारत में दैनिक नये मामलों की संख्या में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में देश में 80,834 दैनिक नये मामले दर्ज किए गए। लगातार छठे दिन देश में कोविड-19 के नये मामलों की संख्या एक लाख से कम दर्ज की गयी। यह केंद्र और राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के सहयोग से किए जा रहे सतत प्रयासों का नतीजा है।

भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या लगातार घट रही है। सक्रिय मामलों की संख्या गिरकर आज 10,26,159 हो गयी। लगातार 13वें दिन यह संख्या 20 लाख से कम है।

पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या में कुल 54,531 की कमी आयी है। यह अब देश के कुल कोविड पॉजिटिव मामलों का केवल 3.49 प्रतिशत है।

साथ ही ज्यादा लोगों के कोविड-19 संक्रमण से स्वस्थ होने के साथ लगातार 31वें दिन बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की दैनिक संख्या कोविड-19 के दैनिक नए मामलों से ज्यादा है। पिछले 24 घंटे में बीमारी से 1,32,062 लोग उबरे हैं। पिछले 24 घंटे में दैनिक नये मामलों की तुलना में बीमारी से 51,228 ज्यादा लोग स्वस्थ हुए हैं।

भारत में महामारी के शुरू होने के बाद से पहले ही कुल 2,80,43,446 लोगों में कोविड-19 ठीक हो चुका है और पिछले 24 घंटे में बीमारी से कुल 1,32,062 लोग स्वस्थ हुए हैं। बीमारी से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर भी बेहतर होकर 95.26 प्रतिशत हो गयी है और इसमें लगातार वृद्धि हो रही है।

भारत में पिछले 24 घंटे में कुल 19,00,312 जांच हुई जिसके साथ अब तक हुए जांच की कुल संख्या 37.81 करोड़ से ज्यादा (37,81,32,474) है।

जहां एक तरफ पूरे देश में कोविड की जांच बढ़ गयी है, वहीं दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट भी लगातार घट रहा है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट इस समय 4.74 प्रतिशत है जबकि दैनिक पॉजिटिविटी रेट आज 4.25 प्रतिशत हो गया। यह लगातार 20 दिनों से 10 प्रतिशत से कम बना हुआ है।

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में कोविड-19 के टीके की दी जा चुकी खुराक की कुल संख्या 25 करोड़ से ज्यादा हो गयी थी। पिछले 24 घंटे में टीके की 34,84,239 खुराक दी गयीं।

अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह सात बजे तक 35,05,535 सत्रों में कोविड-19 के टीके की कुल 25,31,95,048 खुराक दी जा चुकी हैं।

इनमें ये शामिल हैं:

एचसीडब्ल्यू पहली खुराक 1,00,48,183
दूसरी खुराक 69,63,347
एफएलडब्ल्यू पहली खुराक 1,67,28,272
दूसरी खुराक 88,42,292
आयु वर्ग 18-44 वर्ष पहली खुराक 4,02,15,561
दूसरी खुराक 6,77,853
आयु वर्ग 45-60 वर्ष पहली खुराक 7,54,28,713
दूसरी खुराक 1,19,42,926
60 वर्ष से ज्यादा पहली खुराक 6,24,72,732
दूसरी खुराक 1,98,75,169
कुल 25,31,95,048


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *