Spread the love

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय

सड़क यातायात और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा अधिसूचना जारी

मंत्रालय का प्रस्ताव कि पंजीकरण प्रमाणपत्र जारी करने या नवीनीकरण के लिये बैटरी से चलने वाले वाहनों को शुल्क भुगतान से मुक्ति

सड़क यातायात और राजमार्ग मंत्रालय ने 27 मई, 2021 को एक अधिसूचना जारी की है। इसके तहत केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 1989 में एक और संशोधन किया गया है। प्रस्ताव किया गया है कि बैटरी से चलने वाले वाहनों को पंजीकरण प्रमाणपत्र (आरसी) लेने या उसके नवीनीकरण और नये पंजीकरण वाला चिह्न प्राप्त करने के लिये शुल्क भुगतान से मुक्त कर दिया जाये। ई-मोबीलिटी को बढ़ावा देने के लिये यह अधिसूचना जारी की गई है। इस पर आम जनता और सभी हितधारकों से विचार मांगे गये हैं, जो अधिसूचना के मसौदे के जारी होने से तीस दिनों के भीतर दे दिये जायें।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *