आज श्रीमती बेबी रानी मौर्य, माननीय राज्यपाल, उत्तराखण्ड महोदया द्वारा कोराना संक्रमण के दृष्टिगत पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों की सहायतार्थ विभिन्न संगठनों से प्राप्त 08 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर, लगभग 10000 सर्जिकल मास्क, 5984 सेनेटाइजर, 2000 मेडिसन किट, 220 ऑक्सीमीटर, 145 पीपीई किट, थर्मामीटर, आयुष रक्षा किट, फेस शील्ड हेल्मेट आदि सामग्री UPWWA (Uttarakhand Police Wives Welfare Association) का दी गयी।
पॉप इस अवसर पर श्री Ashok Kumar IPS, DGP Sir, श्री पीवीके प्रसाद, ADG, पीएसी, श्री अभिनव कुमार, ADG, प्रशासन Sir सहित UPWWA कि अध्यक्षा, सचिव एवं कोषाध्यक्ष उपस्थित रही। श्रीमती अलकन्दा अशोक, अध्यक्षा UPWWA ने इस सहयोग हेतु आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार का सहयोग कोविड 19 के विरूद्ध इस जंग में उत्तराखंड पुलिस के मनोबल और दृढ़ संकल्प को बनाए रखने में मदद करेगा।
श्रीमती अलकन्दा अशोक ने UPWWA द्वारा पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों के कल्याण हेतु किये जा रहे कार्यों के बारे में भी माननीय राज्यपाल महोदया को विस्तार पूर्वक अवगत कराया गया।
इस अवसर पर DGP Sir ने बताया कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में मानव सेवा के लिए उत्तराखंड पुलिस द्वारा दिनांक 01 मई 2021 से मिशन हौसला प्रारम्भ किया गया है। जिसके तहत पुलिस मदद करने और चाहने वालों के बीच समन्वय स्थापित कर जरूरतमंद लोगों को दवाइयां, ऑक्सीजन, प्लाजमा, राशन सहित हर जरूरी सेवा उपलब्ध करा रही है।
