Spread the love

कोविड-19 संक्रमण काल में राहत एवं बचाव कार्यों हेतु तथा गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए सामाजिक कार्यकर्ता, संगठन, संस्थाओं के साथ-साथ सरकारी अधिकारी /कर्मचारी भी आगे बढ़कर राहत पहुंचाने का प्रयास कर रहें। इसी क्रम में आज महावीर सिंह बिष्ट मण्डलीय अपर शिक्षा निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, गढ़वाल मण्डल द्वारा गरीब व असहाय लोगो की मदद के लिए आगे आये तथा पुलिस प्रसाशन द्वारा मिशन हौशला के अंतर्गत कम्युनिटी बास्केट में खाद्यान्न सामाग्री उपलब्ध कराई गई। उनके द्वारा स्वयं एवं अपने कार्यालय कर्मचारियों के माध्यम से एकत्रित की गई खाद्यान्न सामाग्री यथा आटा, चावल, तेल, दाल, मसाले, चीनी,नमक,चायपती आदि को थाना पौड़ी को उपलब्ध कराया गया ताकि क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों को इस महामारी में कुछ राहत मिल सके। साथ ही उनके द्वारा मण्डलान्तर्गत समस्त अधिकारियों, शिक्षको और कर्मचारियों से भी अपेक्षा की गई कि इस वक्त वैश्विक महामारी में जरूरतमन्द, ध्याड़ी मजदूरी करने वाले लोगो की मदद के लिए सबको आगे आना चाहिए। कहा कि कार्यालय की ओर से यह राहत अभियान कार्यक्रम चरणबद्ध चलता रहेगा। कार्यालय से कुसुमलता उनियाल, सीताराम पोखरियाल, प्रदीप मियां, परमेंद्र रावत, भूपेंद्र, अनिरुद्ध आदि उपस्थित रहे।

 

…..


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *