उत्तराखंड के पंतनगर-पिथौरागढ़-देहरादून में कल से कर सकेंगें हवाई सफर,

उत्तराखंड में कल 17 जनवरी से यात्री देहरादून से पिथौरागढ़ और पंतनगर तक की दूरी हवाई सफर से तय कर सकेंगे। नैनीसैनी हवाई पट्टी से 17 जनवरी से नियमित उड़ान शुरू हो जाएगी। इसके लिए 15 जनवरी से टिकट की बिक्री का काम शुरू हो चुका है। इस हवाई सेवा के जरिए यात्री महज 16 से 18 सौ रुपये खर्च कर देहरादून से पिथौरागढ़ तक का सफर पूरा कर पाएंगे।
मंगलवार से हेरिटेज एविएशन की ओर से टिकटों की तरफ से टिकट की ऑनलाइन बुकिंग का काम शुरू कर दिया गया है।
नैनीसैनी हवाई अड्डे से नौ सीटर विमान सेवा पंतनगर और देहरादून के लिए संचालित होगी। नैनीसैनी से प्लेन सुबह 10.40 बजे पंतनगर के लिए उड़ान भरेगा। दिन में 12.20 बजे ये विमान देहरादून के लिए उड़ान भरेगा। देहरादून की फ्लाइट 10:20 बजे पिथौरागढ़ आएगी, जबकि पंतनगर से विमान दोपहर 12:00 पिथौरागढ़ पहुंचेगा। बता दें कि नैनीसैनी हवाई पट्टी साल 1997 में बनकर तैयार हुई थी, पिछले साल अक्टूबर से यहां से नियमित उड़ान शुरू करने की कवायद जारी थी। नियमित उड़ान को लेकर नैनीसैनी एयरपोर्ट में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी हैं। हवाई सेवाओ को सुचारू रूप से चलाने के लिये सभी प्रकार की व्यवस्था कर ली गई हैं।
हवाई सफर के लिए 25 जनवरी तक की सभी टिकटें बुक हो गईं। ऐसी जानकारी मिली है।यह समाचार एक वेब साईट से मिली है।
