Spread the love

रक्षा मंत्रालय

थल सेनाध्यक्ष संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब के दौरे पर रवाना हुए

थल सेनाध्यक्ष जनरल एम. एम. नरवणे  09 से 14 दिसंबर 2020  तक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और सऊदी अरब की यात्रा पर रवाना हो गए हैं। इस यात्रा के दौरान, वह अपने समकक्षों और इन देशों के शीर्ष सैन्य अधिकारियों से मिलेंगे। जनरल नरवणे की यह यात्रा इस  मायने में ऐतिहासिक है कि पहली बार कोई भारतीय सैन्य प्रमुख यूएई और सऊदी अरब का दौरा करने जा रहा है।

थल सेना अध्यक्ष 09 से 10 दिसंबर 2020 तक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दौरे पर रहेंगे जहां वह यूएई के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों से मुलाकात करेंगे और दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों को मजबूत बनाने की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

सेना प्रमुख 13 से 14 दिसंबर 2020 तक अपनी यात्रा के दूसरे चरण में सऊदी अरब जाएंगे जहां वह सैन्य प्रतिष्ठानों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कई बैठकें करेंगे और सऊदी अरब व भारत के बीच रक्षा सहयोग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। जनरल नरवणे सऊदी अरब की थल सेना रॉयल सऊदी लैंड फोर्स के मुख्यालय, संयुक्त बल कमान मुख्यालय और किंग अब्दुल अजीज सैन्य अकादमी का दौरा भी करेंगे। उनका सऊदी अरब के राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय में छात्रों और संकाय कर्मियों को संबोधित करने का कार्यक्रम भी है।

*****


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *