CBSE 10वीं/12 की डेटशीट जारी

सीबीएसई ने दसवीं और बारहवीं कक्षा के एग्जाम शेड्यूल की घोषणा कर दी है। 10वीं और 12वीं दोनो ही कक्षाओं के एग्जाम फरवरी में शुरू होंगे…
CBSE Date Sheet 2019 जारी हो चुकी है इसे Central Board of Secondary Education (CBSE) ने अपनी वेबसाइट पर जारी किया है। इसे आप सीबीएसई की ऑफिशल वेबसाइट पर देख सकते हैं। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन की डेटशीट के मुताबिक 12वीं कक्षा के बोर्ड एग्जाम 15 फरवरी 2019 से शुरू होंगे जो 3 अप्रैल 2019 तक चलेंगे। वहीं दसवीं कक्षा के बोर्ड एग्जाम 21 फरवरी 2019 से 29 मार्च 2019 तक चलेंगे।
