Spread the love

स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

भारत दुनिया के उन देशों में शामिल है जहां प्रति 10 लाख आबादी पर कोविड संक्रमण और इससे होने वाली मौत के मामले सबसे कम हैं जबकि जांच की दर काफी ऊंची है

देश में कोविड के सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट का रुझान है

प्रविष्टि तिथि: 28 OCT 2020 12:02PM by PIB Delhi

राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के साथ-साथ केन्‍द्र सरकार के समन्वित प्रयासों से भारत में प्रति 10 लाख आबादी पर कोविड संक्रमण और इससे होने वाली मौत की दर लगातार निचले स्‍तर पर बनी हुई है जबकि इसका वैश्विक आंकड़ा प्रति 10 लाख पर 5552 है। भारत में प्रति 10 लाख आबादी पर यह संख्‍या 5790 है। अमेरिका, ब्राजील, फ्रांस, ब्रिटेन, रूस और दक्षिण अफ्रीका में यह संख्‍या बहुत ज्‍यादा है।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001J3DL.jpg

भारत में प्रति 10 लाख लोगों में कोविड से औसतन 87 लोगों की मौत होती है, जबकि दुनिया में प्रति 10 लाख लोगों में औसतन 148 लोग कोविड से मरते हैं। पिछले कई महीनों से कोविड प्रबंधन के लिए अपनाई गई सक्षम नीतियों और स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं के लिए किए गए समन्वित प्रयासों के परिणाम उत्‍साहजनक रहे हैं।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0024IEH.jpg

कोविड संक्रमण का पता लगाने के लिए की गई जांच के मामले में भारत शीर्ष देशों में एक है। पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 10,66,786 लोगों की कोविड जांच की गई। इसके साथ ही देश में अब तक 10.5 करोड़ (10,54,87,680) लोगों की कोविड जांच हो चुकी है।

व्‍यापक स्‍तर पर की जा रही जांच की वजह से संक्रमण का शुरू में ही पता लगाने में मदद मिल रही है जिससे रोगियों का समय पर उपचार किया जा रहा है। इससे संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्‍या तेजी से बढ़ रही है और मरने वालों की संख्‍या काफी घट गई है। कोविड से होने वाली मृत्‍यु दर देश में इस समय महज 1.50 प्रतिशत है।

देश में कोविड के सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट का रुझान है। इस समय देश में कोविड संक्रमण के कुल 6,10,803 मामलों में से सक्रिय मामले महज 7.64 प्रतिशत हैं। संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्‍या 72,59,509 है।

पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड के 43,893 नए मामले सामने आए हैं जबकि इस दौरान 58,439 संक्रमण से ठीक हुए हैं। ठीक होने वाले लोगों में से 77 प्रतिशत 10 राज्‍यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों में हैं।

महाराष्‍ट्र, कर्नाटक और केरल में 7000 से अधिक लोग एक दिन में ठीक हुए हैं।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003Y60P.jpg

79 प्रतिशत नए मामले 10 राज्‍यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों में सामने आए हैं। कोविड के सर्वाधिक नए मामले केरल में देखने को मिले हैं और इस मामले में केरल ने महाराष्‍ट्र को पीछे छोड़ दिया है। दोनों ही राज्‍यों में 5000 से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं। इसके साथ ही दिल्‍ली, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भी संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004EK2J.jpg

पिछले 24 घंटों में कोविड से 508 लोगों की मौत हुई है। इनमें से 79 प्रतिशत मामले 10 राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों से हैं। महाराष्‍ट्र में इस दौरान सबसे ज्‍यादा 115 लोगों की मौत हुई है।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005Q294.jpg

 


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *