कोटद्वार में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कार्बेट रिसेप्शन सेंटर में थ्री डी वीडियो सिस्टम और डिजिटल लाइब्रेरी बनाने का फैसला लिया गया है। इसके लिए कॉर्बेट फाउंडेशन की ओर से 35 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। शीघ्र इस पर कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
पिछले माह कॉर्बेट फाउंडेशन की बैठक में यह प्रस्ताव रखा गया था, जिसे स्वीकृत कर लिया गया है। वन्यजीव प्रेमियों के स्वागत और कॉर्बेट नेशनल पार्क के बारे में जानकारी अब और आसानी से जानकारी मिलेगी।
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिद्धबली मंदिर के पास तिलवाडांग में रिसेप्शन सेंटर का निर्माण किया गया है।
