कोटद्वार में दसवें प्रभागीय वनाधिकारी फैड्रिक वाल्टर चैंपियन पार्क नाम से बनेगा पक्षी पार्क
लैंसडौन वन प्रभाग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय बर्ड फेस्टिवल में राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के बर्ड वॉचर्स से मिली प्रतिक्रियाओं के बाद अब प्रदेश सरकार लैंसडौन वन प्रभाग में बर्ड सेंचुरी बनाने की तैयारी में है। बर्ड सेंचुरी का नाम पहले वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर फैड्रिक वाल्टर चैंपियन के नाम पर रखने की योजना है। वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने अधिकारियों को इस संबंध में योजना बनाने के निर्देश दिए हैं।
बर्ड फेस्टिवल में सरवनदीप , हरीश कुमार कोहली, कृष्णा अवतार, अनूप शाह, सोहेल मदान, कल्याण सजवाण जैसे कई अन्य नामी-गिरामी पक्षी-प्रकृति प्रेमियों ने शिरकत की। वहीं यूएसए से पहुंचे सामंथा सिडेनी व माइकल ह्यूबनर ने इस फेस्टिवल में शिरकत कर बर्ड फेस्टिवल कार्यक्रम को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया। पक्षी व प्रकृति प्रेमियों की प्रभाग के जंगलों के प्रति दिलचस्पी देखने के साथ ही प्रभाग के जंगलों में मौजूद पक्षियों के बड़े संसार को देखते हुए प्रदेश सरकार इस प्रभाग को बर्ड सेंचुरी के रूप में विकसित करने की तैयारी में है।
प्रदेश सरकार लैंसडौन वन प्रभाग में बनने वाली इस बर्ड सेंचुरी का नाम लैंसडौन वन प्रभाग के दसवें प्रभागीय वनाधिकारी फैड्रिक वाल्टर फैड्रिक चैंपियन के नाम पर रखने की योजना है। 
