Spread the love

उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम् प्रबंधन बोर्ड द्वारा प्रदेश के लोगों के लिए चार धाम यात्रा का आगाज बुधवार से कर दिया गया है। इस क्रम में दूसरे दिन गुरुवार को उत्तराखंड देवस्थानम् प्रबंधन बोर्ड की वेबसाइट www.badrinath-kedarnath.gov.in से 600 लोगों ने ई-पास बुक कराये हैं। इनमें श्री बदरीनाथ धाम के लिए 216, श्री केदारनाथ धाम के लिए 280, श्री गंगोत्री हेतु 56 और श्री यमुनोत्री धाम हेतु 48 लोगों ने ई पास बुक कराये हैं।
उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम् प्रबंधन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमन रविनाथन ने बताया कि थर्मल स्क्रीनिंग, सेनेटाइजेशन के पश्चात ही मंदिरों में तीर्थ यात्रियों को प्रवेश दिया जा रहा है। मास्क  पहनना अनिवार्य किया गया है। मंदिर में मूर्तियों को छूना, प्रसाद वितरण पर रोक है तथा घंटियों को पहले ही  कपड़ों से ढका गया है। देवस्थानम बोर्ड के यात्रा मार्गो पर यात्री विश्राम गृहों को यात्रियों के आवासीय प्रयोजन हेतु खोला जा चुका है। तीर्थयात्रियों से अपेक्षा की जा रही है कि अति आवश्यक होने पर ही धामों में रुकें। यह कोशिश रहे कि दर्शन के पश्चात तीर्थ यात्री निकटवर्ती स्टेशनों तक वापस आ जायें।
प्रदेश सरकार का प्रयास है कि चारों धामों में धीरे-धीरे तीर्थ यात्रियों की आमद हो, ताकि पर्यटन एवं तीर्थाटन को गति मिल सके। अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी.डी.सिंह ने बताया कि देवस्थानम बोर्ड द्वारा  कल तथा आज दो दिन में 1022 ई पास जारी किये जा चुके हैं। देवस्थानम् बोर्ड के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि व्यवस्थाओं हेतु जिला प्रशासन से भी समन्वय स्थापित है। 11 जून से 1 जुलाई तक 1419 तीर्थ यात्री चारधाम के दर्शन कर चुके हैं, जिसमें 943 बदरीनाथ, 135 केदारनाथ और 341गंगोत्री पहुंचे हैं।
पोर्टल प्रभारी संजय चमोली के अनुसार  ई- पास के लिए श्रद्धालुओं द्वारा लगातार संपर्क किया जा रहा है। आज ई पास के लिए आवेदनों की संख्या भी बढ़ी है।

Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *