Spread the love

माय सिटी रिपोर्टर देहरादून राजधानी व आसपास के इलाकों में आमजन के लिए मुसीबत का सबब बने बंदरों की धरपकड़ के लिए वन विभाग की ओर से अभियान लगातार जारी है। अभियान के तहत वन विभाग की टीम ने लच्छीवाला रेंज से जुड़े नागल मुलंदावाला गांव में अभियान चलाकर 12 उत्पाती बंदरों को पकड़ा। सभी बंदरों को पिंजरे में कैद कर हरिद्वार चिड़ियापुर रेस्क्यू सेंटर पहुंचाया गया। बकरों को पकड़े जाने के साथ ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। बता दें कि बंदरों के एक झुंड ने लच्छीवाला रेंज के गांव नांगल मुलंदा मवाला में पिछले कई दिनों से जबरदस्त आतंक मचा रखा था। उत्पाती बंदर ना सिर्फ घरों में दाखिल होकर सामानों का नुकसान पहुंचा रहे थे, वरन कई ग्रामीणों पर हमला भी कर चुके थे। आखिरकार बंदरों के उत्पात से परेशान ग्रामीणों ने इसकी जानकारी प्रभागीय वनाधिकारी राजीव धीमान को दी। प्रभागीय वनाधिकारी राजीव धीमान के निर्देश पर रेंजर कलानंद उनियाल की अगुवाई में विभागीय टीम ने मंगलवार को गांव पहुंची और पूरे दिन बंदरों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया। प्रभागीय वन अधिकारी धीमान ने बताया कि अभियान के दौरान 12 बंदरों को पकड़ा गया। जिन्हें पिंजरे में कैद कर हरिद्वार चिड़ियापुर रेस्क्यू सेंटर पहुंचाया गया। बता दें कि चार माह पूर्व वन विभाग व रेस्क्यू टीम ने लगातार कई दिनों तक अभियान चलाकर 300 से अधिक बंदरों को पकड़कर चिड़ियापुर रेसस सेंटर पहुंचाया था। जहां सभी बंदरों की नसबंदी कर उन्हें राजाजी टाइगर रिजर्व के भीतर छोड़ दिया गया था। लेकिन अब बंदरों का झुंड एक बार फिर राजाजी टाइगर रिजर्व से निकलकर गांवों की ओर पहुंच गया है और बंदर आए दिन उत्पात मचा रहे हैं।

Download Amar Ujala App for Breaking News in Hindi & Live Updates. https://www.amarujala.com/channels/downloads?tm_source=text_share


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *