Spread the love

Supreme Court sentenced 3 people for contempt |सुप्रीम ...सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर मांग की गई है कि वह कोरोना महामारी फैलाने को लेकर चीन से 600 अरब डॉलर का हर्जाना वसूलने के लिए केंद्र सरकार को निर्देश दे कि वह अंतरराष्ट्रीय न्यायालय का दरवाजा खटखटाए।

याचिका में दावा किया गया है कि इस बात के पुख्ता प्रमाण हैं कि भारतीय अर्थव्यवस्था को ध्वस्त करने और भारत में सैकड़ों लोगों की जान लेने वाला कोविड-19 वायरस चीन के वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ विरोलॉजी से निकला है। यह याचिका मदुरै के निवासी केके रमेश ने दायर की है, जिसमें कहा गया है कि कोरोना वायरस को जानबूझकर चीन ने भारत के खिलाफ जैविक हथियार के तौर पर तैयार किया है।
याचिका में यह भी कहा गया है कि क्योंकि कोई व्यक्ति अंतरराष्ट्रीय न्यायालय नहीं जा सकता, इसलिए केंद्र को इस संबंध में याचिका दायर करने का निर्देश दे।

 


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *