Spread the love

Super Flower Moon 2020: आज दिखेगा साल का आखिरी सुपर मून, जानें कहां और कैसे देखें

साल 2020 का आखिरी सुपरमून (Supermoon) 7 मई यानी आज देखा जायेगा। जो शाम 4:15 बजे अपने पूरे प्रभाव में दिखाई देगा। हालांकि भारत के लोग इस सुपर फ्लॉवर मून (Super Flower Moon) का नजारा नहीं देख पायेंगे क्योंकि इस समय भारत में दोपहर होगी। लेकिन इंटरनेट के माध्यम से आप ऑनलाइन जरूर इस खूबसूरत सुपरमून को देख सकते हैं। 7 मई के बाद आप सुपर पिंक मून (SuperMoon) को अगले साल यानि 27 अप्रैल 2021 में देख पाएंगे। इसे सुपर फ्लावर मून, कोर्न प्लांटिंग मून और फूल मिल्क मून के नाम से भी जाना जाता है।

नासा (nasa) की वेबसाइट के अनुसार, सुपर फ्लावर मून भारतीय समयानुसार गुरुवार 7 मई की शाम 4.15 बजे अपने चरम पर होगा और पूरी तरह चमकदार दिखाई देगा। इसका मतलब यह हुआ कि इस समय ये पृथ्वी के बहुत नजदीक होगा। सुपर प्लावर मून को लोग भारत में नहीं देख पाएंगे, क्योंकि तब भारत में दोपहर का समय होगा। हालांकि इस खूबसूरत खगोलीय घटना को ऑनलाइन देख सकते हैं। बता दें कि पिछली बार सुपरमून 7 अप्रैल 2020 को नजर आया था और इसे सुपर पिंक मून कहा गया। आइए जानें सुपर फ्लावर मून के बारे में विस्तार से-

क्या होता है सुपरमून (What is supermoon)

पृथ्वी का चक्कर लगाने के दौरान एक समय ऐसा आता है, जब चंद्रमा पृथ्वी के सबसे नजदीक होता है। पृथ्वी से ज्यादा नजदीक होने की वजह से चंद्रमा (full moon 2020) इस दौरान बहुत बड़ा और चमकीला दिखाई देता है। इसी अवस्था को सुपरमून कहते हैं।

आमतौर पर पृथ्वी और चंद्रमा के बीच औसत दूरी 384,400 किलोमीटर होती है। यह सुपरमून के समय कुछ कम हो जाती है। इस बार धरती से चांद की दूरी 361,184 किलोमीटर ही रह जाएगी।

सुपरमून की वजह से चांद हर दिन की तुलना में 14 प्रतिशत बड़ा और 30 प्रतिशत ज्यादा चमकदार नजर आता है। इसे फ्लावर मून नाम इसलिए दिया गया है क्योंकि यह फूलों के खिलने का समय होता है।

सुपर फ्लॉवर मून कैसे देखें (How to watch Super Flower Moon from India)

इस साल, यानी 2020 का अंतिम सुपरमून (सुपर फ्लॉवर मून) 7 मई को शाम 4:15 बजे भारत में दिखाई देगा। इस समय उजाला होने की वजह से देश में लोग इसे आकाश में नहीं देख सकेंगे। हालांकि ऑनलाइन इसे आराम से घर बैठे लाइव देखा जा सकेगा।

सुपरमून के बाद चंद्र ग्रहण लगेगा

बताते चलें कि सुपरमून के बाद 5 जून को चंद्र ग्रहण का नजारा देखने को मिलेगा। यह ग्रहण 5 जून की रात से शुरू होगा, जो भारत में भी दिखाई देगा। जून की 21 तारीख को ही सूर्य ग्रहण भी लगने वाला है।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *