Spread the love

Blog single photo

बदरीनाथ धाम के मुख्य रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी ने कहा है कि भगवान की इच्छा से कपाट खोलने की तिथि में परिवर्तन हुआ है। 15 मई को कपाट खुलने के बाद ब्रह्म मुहूर्त पर अभिषेक लोक कल्याण और कोरोना से मुक्ति के लिए होगा। केरल से यहां पहुंचने के बाद नंबूदरी श्री शिवानंद आश्रम में क्वारंटाइन हैं। एम्स ऋषिकेश में उनकी कोविड-19 रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।
मुख्य रावल नंबूदरी ने शुक्रवार को कहा कि नरेंद्र नगर राज दरबार से महाराज ने सोच-समझ कर कपाट खुलने की तिथि बदलकर 15 मई की है। पूरे देश में 3 मई तक लॉक डाउन है। राष्ट्र की रक्षा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान की सफलता जरूरी है तो देवताओं का पूजन भी आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि तिथि में बदलाव भगवान की इच्छा से हुआ है। यह राष्ट्रहित में है। 15 मई को ब्रह्म मुहूर्त में विधि विधान से कपाट खोले जाएंगे। भगवान श्री नारायण का अभिषेक होगा। यह अभिषेक लोक कल्याण के साथ राष्ट्र को कोरोना से मुक्ति की कामना को लेकर होगा। कपाट खुलने के वक्त श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। देश और समाज सुरक्षित रहे। स्वस्थ रहे। यही हम सब की प्रार्थना है।
उन्होंने कहा कि धर्म, संस्कार और परंपरा को बचाने के लिए  मीडिया ने सकारात्मक भूमिका निभाई है। वह भगवान श्री नारायण से सबके उज्जवल भविष्य कामना करते हैं। देश की जनता प्रधानमंत्री के लॉक डाउन के आह्वान को सफल करे। लोग घरों में रहें। सामाजिक और शारीरिक दूरी का पूरी तरह पालन करें।हमारा विश्वास है कि कोरोना जरूर हारेगा और हमारा भारत जीतेगा।

Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *