राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य बुधवार को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के यमकेश्वर पौड़ी स्थित पूर्वाश्रम के पैत्रिक आवास पहुँची। राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने योगी आदित्यनाथ के पिता श्री आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर शोक व्यक्त किया।

उन्होंने स्व0आनंद सिंह बिष्ट की चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की और मां सावित्री देवी को सांत्वना दी ओर परिवार के सदस्यों के बारे में जानकारी ली, उन्होंने परिवार के सदस्यों से मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखने को कहा ।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री धीराज सिह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दलीप सिंह कुंवर, उपजिलाधिकारी एस एस राणा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
जिला सूचना अधिकारी
पौड़ी गढ़वाल।
