Spread the love

जिलाधिकारी गढ़वाल धीराज सिह गर्ब्याल के निर्देशन पर आज भारत स्काउट, गाइड पौडी जिला सचिव केशर सिह असवाल ने जिला संस्था की ओर से जनपद मुख्यालय क्षेत्र पौड़ी में राशन कार्डविहीन परिवारों, असहाय एवं मजदूरों को सैनेटाइज, मास्क एवं खाद्यन वितरण किया।
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस कोविद 19 के संक्रमण के बचाव एवं रोकथाम हेतु भारत स्काउट, गाइड पौड़ी के स्वयं सेवी द्वारा जरूरतमंदों को रसद वितरण के साथ संक्रमण से बचाव हेतु जागरूक किया जा रहा है। सभी स्काउट, गाइड के सदस्यों द्वारा डोर टू डोर जाकर लोगों से संपर्क करते हुए, कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर जागरूक किया गया। साथ ही पोस्टर आदि चस्पाकर लोगों को क्या करें क्या न करें की जानकारी भी दिया गया। जागरूकता अभियान, आवश्यक वस्तु एवं राशन वितरण कार्यक्रम के दौरान उन्होने स्थलीय मुआयना के दौरान पाये गये गरीब, असहाय, राशनकार्ड विहीन परिवार एवं मजदूरों को सैनेटाइज, मास्क एवं राशन वितरण किया। वही उन्होने सामाजिक दूरी का अनुपालन करने पर जोर दिया गया तथा नियमित मास्क लगाये रखने को कहा।
भारत स्काउट गाइड पौडी जिला सचिव श्री असवाल ने लोगों को जागरूकता करते हुए बताया कि इस विश्व व्यापी महामारी में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने हेतु संक्रमण के कड़ी को तोड़ना जरूरी है। इसके लिए सामाजिक दूरी एवं लाॅक डाउन के दौरान अपने घरों में रहना सबसे बेहतर उपाय है। हम सभी अनुशासित रह कर इस संक्रमण से विजय हासिल कर सकेंगे। हम सुरक्षित रहेंगे तो हमारा पडोसी सुरक्षित होगें, तभी हमारा देश सुरक्षित रहेगा। जब तक महामारी का प्रकोप हमारे सिर से हट नही जायेगा हमें अपने घरों पर ही रहना जरूरी है तभी हम सुरक्षित है। साथ ही स्काउट गाइड के सदस्यों द्वारा नगर क्षेत्र में पोस्टर आदि चस्पा कर लोगों को क्या करें क्या न करें के बारें में भी जानकारी दिया। वहीं ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों को जूस आदि पिलाया गया।
जिला सचिव श्री असवाल द्वारा कार्य को प्रबंधकीय तरीके से संपादन करने हेतु जनपद में भारत स्काउट गाइड के पांच जोन बनाया गया। जिसमें पौडी, एकेश्वर, बीरोंखाल, जयहरीखाल एवं दुगड्डा जोन। आशीष नेगी, प्रमोद रावत, चन्द्र मोहन नेगी, मीना, विनोद बिष्ट, रूप चन्द्र लखेडा एवं मधु कुकरेती को दायित्व सांैपा गया है।

….


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *