कोरोना वायरस COVID 19 संक्रमण की रोकथाम एवं लॉक डाउन अवधि को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने आवश्यक सेवा संबंधी दुकानें दिनांक 27 मार्च 2020 को एक दिन के लिए प्रातः 7: बजे से अपराह्न 1 बजे तक खुली रहेगी। सोशल डिस्टेंस का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित कराने के साथ ही इस दौरान केवल दोपहिया वाहन जिसमे एक व्यक्ति ही सवार रहेगा की ही आवाजाही रहेगी तथा चार पहिया वाहन पूर्णतया वर्जित रहेंगे।
जिसको लेकर जिला मजिस्ट्रेट गढ़वाल श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायतों के संबंधित अधिकारियों को नगरपालिका वाहन से अपने -अपने नगरों में अनाउंसमेंट कर लोगों को इस बारे में सूचित करने के निर्देश दिए है। साथ ही सामाजिक दूरी का अनुपालन गम्भीरता पूर्वक से करना सुनिश्चित करेंगे।
जिला सूचना अधिकारी
पौड़ी गढ़वाल।
