आसियान-भारत वस्तु व्यापार समझौता संयुक्त समिति की 5वीं बैठक जकार्ता में हुई
आसियान-भारत वस्तु व्यापार समझौते (एआईटीआईजीए) की समीक्षा के लिए 5वीं एआईटीआईजीए संयुक्त समिति और इससे संबंधित बैठकें 29 जुलाई से 1 अगस्त 2024 तक इंडोनेशिया में जकार्ता स्थित आसियान सचिवालय में आयोजित की गईं। यह आसियान और भारत के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने की दिशा में बड़ी उपलब्धि है। इस बैठक की सह-अध्यक्षता भारत के वाणिज्य विभाग के अपर सचिव श्री राजेश अग्रवाल और मलेशिया की निवेश, व्यापार एवं उद्योग मंत्रालय की उप महासचिव (व्यापार) सुश्री मस्तूरा अहमद मुस्तफा ने की। इस बैठक में सभी 10 आसियान देशों और भारत के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। एआईटीआईजीए संयुक्त समिति ने मई 2023 में एआईटीआईजीए की समीक्षा के लिए चर्चा शुरू की थी।…


