उपद्रव क्यों?’: पीएम मोदी की रैली के लिए पेड़ काटने पर पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर

‘उपद्रव क्यों?’: पीएम मोदी की रैली के लिए पेड़ काटने पर पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर…

बड़े काम का है mAadhaar ऐप, प्रोफाइल अपडेशन से लेकर बायोमीट्रिक लॉकिंग Hindi News यूटिलिटी न्यूज mAadhaar App: ऐप को गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके बाद आपको इस पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। Author नई दिल्ली | Updated: October 16, 2019 6:29 PM बड़े काम का है mAadhaar ऐप, प्रोफाइल अपडेशन, बायोमीट्रिक लॉकिंग से लेकर VID जेनेरेशन तक होते हैं काम, जानें फीचर्सmAadhaar ऐप पर आपको अपना आधार लिंक करना होता है। mAadhaar App: यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) की एमआधार (mAadhaar) एक सरकारी ऐप है और इस पर आप अपना आधार लिंक कर सकते हैं। कई बार ऐसा होता है कि हमें आधार की जरूरत होती है और हमारे पास यह मौजूद नहीं होता है। ऐसे में इस ऐप के जरिए आप अपना आधार कार्ड किसी को भी दिखा सकते हैं। यही नहीं इसके जरिए आप प्रोफाइल अपडेशन, बायोमीट्रिक लॉकिंग से लेकर वीआईडी जेनेरेशन तक कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप जब भी जरूरत हो किसी को भी अपने आधार की सॉफ्ट कॉपी दिखा सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि ये सब होगा कैसे? बेहद ही आसानी से आप इन सभी चीजों को कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले अपने स्मार्टफोन पर इस ऐप को डाउनलोड करना होगा। ऐप को गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके बाद आपको इस पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपसे पासवर्ड सेट करने के लिए कहा जाएगा। इसके बाद आपको आधार नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद आपके आधार पर रजिस्टर्ड नबंर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। इस ओटीपी को दर्ज करने के बाद आपका आधार mAadhaar ऐप से लिंक हो जाएगा। बता दें कि इस ऐप में आपको बायोमीट्रिक लॉकिंग का फीचर भी मिलता है। इसमें यूजर्स के ऐप में मौजूद डाटा को तभी ऐक्सेस किया जा सकेगा जब तक की अकाउंट होल्डर इसे अनलॉक करना चाहेगा। ऐप में यूजर की वर्चुअल आईडी (वीआईडी) को ऑटोमैटिकली जेनरेट और फेच कर सकते हैं। इसके अलावा, mAadhaar ऐप यूजर्स अपनी प्रोफाइल को QR कोड के माध्यम से अपडेट कर सकते हैं और दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों के साथ eKYC डिटेल्स साझा कर सकते हैं। वहीं अगर किसी व्यक्ति का मोबाइल नंबर उनके परिवार में ही किसी दूसरे आधार कार्ड से अटैच है तो वह व्यक्ति अपने स्मार्टफोन में 3 आधार प्रोफाइल्स को एक साथ रख सकता है। Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App <1> This is the last page

बड़े काम का है mAadhaar ऐप, प्रोफाइल अपडेशन से लेकर बायोमीट्रिक लॉकिं mAadhaar App: ऐप को गूगल प्ले स्टोर और…

मुख्य आर्थिक सलाहकार ने कहा- अर्थव्यवस्था का आधार मजबूत, इंडस्ट्री के लिए निवेश का वक्त

मुख्य आर्थिक सलाहकार ने कहा- अर्थव्यवस्था का आधार मजबूत, इंडस्ट्री के लिए निवेश का वक्त 7-8% की आर्थिक विकास दर…

वित्त मंत्री ने कहा- मनमोहन सिंह और रघुराम राजन के वक्त सरकारी बैंक सबसे खराब दौर में थे

वित्त मंत्री ने कहा- मनमोहन सिंह और रघुराम राजन के वक्त सरकारी बैंक सबसे खराब दौर में थे उस वक्त नेताओं के…

एम बास्कर, एक जैविक किसान से मिलते हैं जो पारंपरिक धान की 111 किस्मों की खेती करते हैं

एम बास्कर, एक जैविक किसान से मिलते हैं जो पारंपरिक धान की 111 किस्मों की खेती करते हैं करिकाल: कराइकल…

Ayodhya Case: जानिए कौन हैं वकील राजीव धवन जिन्होंने सुप्रीम कोर्ट में फाड़ दी नक्शे की कॉपी

Ayodhya Case: जानिए कौन हैं वकील राजीव धवन जिन्होंने सुप्रीम कोर्ट में फाड़ दी नक्शे की कॉपी नई दिल्ली: अयोध्या जमीन…

यूपी सरकार बागवानी को बढ़ावा देने के लिए आम, अमरूद और आंवला की खेती के लिए सब्सिडी दे

उत्तर प्रदेश ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड के उपाध्यक्ष, मनीष गुप्ता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बागवानी को बढ़ावा…

10 वीं राष्ट्रीय बीज कांग्रेस 2019 – किसानों की समृद्धि के लिए गुणवत्ता बीज

कृषि उत्पादन में निरंतर वृद्धि के लिए बीज बुनियादी और महत्वपूर्ण इनपुट है। बीज न केवल फसल प्रजातियों की आनुवंशिक…