जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने कलेक्ट्रेट परिसर अपने कार्यालय कक्ष में पौडी शहर में पार्किंग की समस्याओं को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक ली।
जिलाधिकारी ने श्रीनगर रोड़ में कृषि विभाग की भूमि में अतिक्रमण की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए तथा शहर में पार्किंग समस्या से निजात दिलाने के लिए पार्किंग बनाने हेतु नगर पालिका परिषद पौडी को निर्देशित किया। जिसमें पार्किंग के नीचला एवं ऊपरी मंजिल का स्वामित्व कृषि विभाग की होगी। जिस हेतु उन्होने अपर निदेशक कृषि को कार्यवाही के निर्देश दिये। जबकि गढ़वाल मण्डल विकास निगम गैस सर्विस पौड़ी की गैस गोदाम को नगर से बाहर स्थान्तरित करने तथा उक्त भूमि पर मल्टी स्टोरी पार्किग बनाने हेतु नगर पालिका परिषद पौड़ी को निर्देशित किया। मल्टी स्टोरी पार्किग का 25 प्रतिशत पार्किग राजस्व तथा एक कक्ष बुकिंग कम कार्यालय गढवाल मण्डल विकास निगम गैस सर्विस पौड़ी को देने के निर्देश दिये। साथ ही जिलाधिकारी ने गढ़वाल मण्डल विकास निगम के गैस सर्विस के संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि 12 हजार की क्षमता वाली गोदाम का डिजाईन मंगाने करंे। कहा कि महा निदेशक गढ़वाल मण्डल विकास निगम उत्तराखण को कार्यवाही हेतु पत्र भेजें। उन्होने नगर पालिका परिषद पौडी गढ़वाल को शहर से बाहर सुव्यवस्थित एवं मानक के अनुरूप 12000 गैस सिलेण्डर की क्षमता वाली गोदाम बनाकर देने के निर्देश दिये। जबकि मल्टी स्टोरी पार्किग का निर्माण गुणवत्तायुक्त एवं भूकम्प रोधी बनाने के भी निर्देश दिये। वहीं जिला अस्पताल एवं आयुर्वेद यूनानी के उपलब्ध भूमि में पार्किग बनाने हेतु नगर पालिकाध्यक्ष एवं संबंधित विभागीय अधिकारी को संयुक्त रूप से निरीक्षण करते हुए वस्तुस्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिये। बैठक जिलाधिकारी द्वारा शहर में बढ़ती ट्रफिक से निजात दिलाने हेतु सकारात्मक कार्य को देखते हुए नगर पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम एवं वरिष्ठ नेता ओ.पी.जुगरान ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कहा कि आपके कार्यकाल में पौड़ी मूल विकास की ओर अग्रसर हो रहा है।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी पौड़ी अंशुल सिंह, अपर निदेशक कृषि डा0 परमा राम, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 मनोज बहुखण्डी, सीएमएस डा0 रमेश राणा, जिला आयुर्वेद युनानी अधिकारी डा0 सुभाष चन्द्र, सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे
पौड़ी गढवाल।

