72 उत्क़ृष्ट शिक्षक बुधवार को शैलेश मटियानी पुरस्कार से होंगे सम्मानित, पढ़िए पूरी लिस्ट
शैक्षिक गुणवत्ता सुधार में उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार को चयनित 72 शिक्षकों को बुधवार सम्मानित किया जाएगा। ये 72 शिक्षक विगत तीन साल में शैक्षिक पुरस्कार के लिए चुने गए हैं, लेकिन विधिवत रूप से उन्हें सम्मानित नहीं किया जा सका था। सम्मान समारेाह में सीएम त्रिवेंद्र रावत और शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के भी रहने की उम्मीद है। शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने कार्यक्रम की तैयारियों के लिए अधिकारियों की टीमें बनाकर जिम्मेदारियां सौंप दीं। सम्मान समारोह का आयेाजन तपोवन स्थित राजीव गांधी नवोदय स्कूल में होगा। कुंवर ने बताया कि सम्मानित होने वाले शिक्षकों में प्रधानाचार्य, हेडमास्टर, एलटी, प्रवक्ता और बेसिक कैडर के शिक्षक शामिल हैं। संस्कृत शिक्षा के शिक्षक भी शैक्षिक पुरस्कार से सम्मानित किए जाएंगे। बजट के अभाव और व्यवहारिक दिक्कत की वजह से सम्मान समारोह में कुछ विलंब हुआ है। आगे इसे नियमित रखा जाएगा।
इनका होगा सम्मान:
वर्ष 2015:
रीता सेमवाल, प्रमिला भंडारी, रेखा रानी कोटियाल, कुसुमलता, ममता डिमरी, किशनपाल महर, पुष्पा जोशी, रामलाल, भानुप्रकाश गुप्ता, विमला जोशी, दीपा कलाकोटी, महेश गिरी, डॉ. मंजू कपूरवाण, वीरेंद्र सिंह राणा, डॉ. कुसुमरानी नैथानी, कुंवर सिंह गुसांई, वीरेंद्र सिंह नेगी, रामाश्रय सिंह, रामशंकर सिंह, नीलम नेगी, जीवन चंद्र दुबे, ललित मोहन वोहरा, गीता लोहनी, दरपानराम टम्टा, स्वतंत्र कुमार मिश्रा, सत्ये सिंह राणा, दिनेश प्रसाद बडोनी,
वर्ष 2016:
सुकन्या थपलियाल, राकेश कुमार असवाल, विजया रावत, दिनेश चंद्र बडोनी, पुष्पा रावत, शशि कंडवाल, मोहम्मद अनीस, चंपा कोरंगा, डोरी लाल लोधी, आशीष चौहान,गजपाल सिंह जगवाण, डॉ. सुशील सिंह राणा, डॉ. राजकुमारी मनराल, शैलेंद्र कुमार नौटियाल, किशोरी सिंह, सुरेंद्र चंद्र पाठक, उम्मेद सिंह रावत, डॉ.दिग्विजय सिंह चौहान, कौस्तुभ चंद्र जोशी, कृष्णगोपाल पाठक, दीपक रतूड़ी,
वर्ष 2017:
माधव सिंह नेगी, चंद्रकला शाह, उषा त्रिवेदी, सर्वेश्वरी, ममता मिश्रा, उर्मिला सिंह पुंडीर, इमराना परवीन, नीता अल्मिया, लक्ष्मी काला, प्रमोद कुमार कर्नाटक, संजीव कुमार पांडेय, पुष्कर सिंह नेगी, सुधा सेमवाल, गोविंद सिंह रावत, भाष्करानंद डिमरी, रोहिताश्व कुंवर चौहान, डॉ. यशवंत सिंह नेगी, जमुना प्रसाद तिवारी, शोभा, सुरेंद्र सिंह रौतेला, किशोर चंद्र पाटनी, राधेश्याम खर्कवाल, डॉ. वीर सिंह रावत, कीर्तिवल्लभ जोशी
