देहरादून: आठ फरवरी से शुरू होगा एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन
सार
- अन्य ट्रेनों का संचालन 10 फरवरी से शुरू होगा
- कोहरे के कारण कुछ ट्रेनों का कैंसिलेशन बढाया गया
विस्तार
देहरादून रेलवे स्टेशन से नंदा देवी, शताब्दी, काठगोदाम जन शताब्दी, लाहौरी समेत छह ट्रेनों का संचालन आठ फरवरी से शुरू होगा। दून रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म और री-मॉडलिंग का निर्माण कार्य अंतिम चरण में होने के बाद रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों के संचालन का निर्णय ले लिया है।
स्टेशन निदेशक ने बताया कि पहले चरण में चुनिंदा ट्रेनों का संचालन होगा। जबकि अन्य ट्रेनों का संचालन 10 फरवरी से शुरू होगा। बता दें कि दून रेलवे स्टेशन पर री-मॉडलिंग कार्यों के चलते 10 नवंबर 2019 से ट्रेनों का संचालन पूरी तरह ठप है।
जिसके चलते यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन, अब यात्रियों की दिक्कत जल्द दूर हो रही है। स्टेशन निदेशक गणेश ठाकुर ने बताया कि बताया कि रेलवे लाइनों के साथ ही प्लेटफॉर्म का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। ऐसे में ट्रेनों के संचालन में अब किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है।
