Spread the love

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिए 49 बच्चों को बाल शक्ति पुरस्कार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को एक समारोह में 49 बच्चों को बाल शक्ति पुरस्कार-2020 से सम्मानित किया। यह समारोह राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया गया। पुरस्कार पाने वाले बच्चों की उम्र पांच से 18 साल के बीच है।

पुरस्कार से सम्मानित ईशान शर्मा ने एक रूसी पर्यटक को दो लुटेरों से बचाया था। ओंकार सिंह के पास सबसे कम उम्र का मौलिक लेखक होने का विश्व रिकॉर्ड है, जबकि गौरी मिश्रा भारत की सबसे युवा पियानो वादक है।

बाल शक्ति पुरस्कार नवाचार, समाज सेवा, शैक्षिक, खेल, कला व संस्कृति और बहादुरी के क्षेत्र में बच्चों को दिया जाता है। इसके तहत एक पदक, एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार, एक प्रमाण पत्र और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।

सम्मानित बच्चों में 12 वर्षीय दर्श मलानी भी है, जिसने दुनियाभर में 50 से अधिक मैजिक शो किए हैं। वहीं 11 साल के मनोज कुमार लोहार को तबला वादन में महारत हासिल है।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *