‘‘बेटी बचाओबेटी पढ़ाओ‘‘ के अन्तर्गत लिंग भेद एवं लिंग जाॅच की मानसिकता का त्याग कर लिंग समानता की शपथ दिलायी।
महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग की महत्वाकांक्षी योजना ‘‘बेटी बचाओबेटी पढ़ाओ‘‘ सप्ताह के अन्तर्गत आज जिला कार्यालय सभागार में अपर जिलाधिकारी बी0एल0 फिरमाल सहित समस्त जिलास्तरीय अधिकारियों ने ‘‘बेटी बचाओबेटी पढ़ाओ‘‘ के अन्तर्गत लिंग भेद एवं लिंग जाॅच की मानसिकता का त्याग कर लिंग समानता की शपथ दिलायी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लिंग समानता का व्यापक प्रचारप्रसार किया जाय। इसके अलावा लिंग समानता हेतु हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया जिसमें सभी अधिकारियों द्वारा हस्ताक्षर किये गये। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश चैहान ने कहा कि ‘‘बेटी बचाओबेटी पढ़ाओ‘‘ कार्यक्रम सप्ताह आज से प्रारम्भ होकर 26 जनवरी तक चलेगा। इस सप्ताह के अन्तर्गत समस्त बाल विकास केन्द्रों में बैठक व हस्ताक्षर व शपथ अभियान के अलावा प्रत्येक ब्लाॅक में प्रभातफेरी का आयोजन कराया जायेगा। आशाओ द्वारा घरघर जाकर जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत कला प्रतियोगिता, वाल पेंटिग आदि भी करायी जायेगी। उन्होंने बताया कि ग्रामसभा की बैठको में इस कार्यक्रम की जानकारी व लिंगानुपात के अलावा बाल सुरक्षा आदि पर विचार गोष्ठिया आयोजित करायी जायेगी। उपरोक्त कार्यक्रमों में सर्वोत्तम कार्य करने वाली आॅगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सुपरवाईजर को सम्मानित भी किया जायेगा। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा, मोनिका, परियोजना निदेशक नरेश कुमार, जिला विकास अधिकारी के0के0 पंत, के अलावा समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी व महिला कल्याण एवं बाल विकास के विभिन्न कर्मचारी उपस्थित थे।
